{"_id":"69916f4f15e963073807d6b8","slug":"four-injured-in-separate-road-accidents-serious-ones-referred-to-jaipur-dausa-news-c-1-1-noi1437-3953945-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: अलवर-सिकंदरा हाईवे और लवाण में सड़क दुर्घटना, दो युवक और महिला गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: अलवर-सिकंदरा हाईवे और लवाण में सड़क दुर्घटना, दो युवक और महिला गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:53 PM IST
विज्ञापन
सार
अलवर-सिकंदरा मेगा हाईवे पर जैसया की ढाणी बस स्टैंड के पास ट्रक ने दो युवकों को टक्कर मार दी। रामावतार सैनी और रामकरण सैनी को गंभीर हालत में बांदीकुई अस्पताल से जयपुर रेफर किया गया।
घायल को अस्पताल लेकर जाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अलवर जिले में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन युवक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है।
अलवर-सिकंदरा हाईवे हादसा
पहला हादसा अलवर-सिकंदरा मेगा हाईवे पर जैसया की ढाणी बस स्टैंड के पास हुआ। यहां एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में करनावर निवासी रामावतार सैनी और रामकरण सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को बांदीकुई अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। रामावतार सैनी की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने अमूल दूध डेयरी के ट्रक चालक को पकड़ लिया और बसवा पुलिस के हवाले कर दिया। बसवा पुलिस ने ट्रक को थाने ले जाकर मामले की जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि इस हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में कई बार आसरा स्वावलंबन केंद्र के सामने स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की थी, लेकिन प्रशासन ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। महाशिवरात्रि के अवसर पर हुए इस हादसे से दोनों युवकों के परिवार में मातम छा गया है।
लवाण थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
वहीं, लवाण थाना क्षेत्र के शेर सिंह रजवास में एक और सड़क हादसा हुआ। यहां बाइक सवार महिला ममता शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गई। उनके वाहन को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के समय ममता शर्मा अपनी बाइक पर घर जा रही थीं। टक्कर इतनी भीषण थी कि ममता शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति सुरक्षित बच गया। पुलिस ने दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। लवाण थाना पुलिस ने मामले में मामला दर्ज कर फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
Trending Videos