सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Massive Collision Between Pickup Truck and Van in Dausa Leaves 11 Injured, Chaos Erupts at Scene

Rajasthan: दौसा में पिकअप और वैन की जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में 11 घायल; मची चीख पुकार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Fri, 27 Mar 2026 10:08 AM IST
विज्ञापन
सार

दौसा जिले के लालसोट में नेशनल हाईवे 11-A पर डिडवाना पुलिया के पास खरबूजे से लदी तेज रफ्तार पिकअप ने शादी समारोह में जा रही ईको वैन को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत 11 लोग घायल हो गए।

Massive Collision Between Pickup Truck and Van in Dausa Leaves 11 Injured, Chaos Erupts at Scene
दौसा लालसोट हाइवे पर दुघटनाग्रस्त वाहन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट क्षेत्र में नेशनल हाईवे 11-A पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब डवाना गांव के पास बनी पुलिया पर एक तेज रफ्तार पिकअप और ईको वैन की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में महिलाओं और मासूम बच्चों समेत कुल 11 यात्री घायल हो गए।
Trending Videos


तेज रफ्तार में दौड़ रहा था वाहन
बताया जा रहा है कि लालसोट से दौसा की ओर खरबूजे और सब्जियों से लदी एक पिकअप गाड़ी बेतहाशा रफ्तार से दौड़ रही थी। डिडवाना पुलिया पर पहुंचते ही उसने विपरीत दिशा से आ रही ईको वैन को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और उसमें भरा सारा सामान चारों तरफ बिखर गया। इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को गाड़ी हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था परिवार
वैन में सवार परिवार के सभी लोग नांगल राजावतान से रामसिंहपुरा में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उसी वक्त हादसा हो गया। जानकारी मिलते ही मौके पर लालसोट थाना पुलिस और नेशनल हाईवे की सुरक्षा टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए डिडवाना अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच लोगों को जिला अस्पताल लालसोट रेफर कर दिया गया। 

ये भी पढ़ें- Rajasthan: श्रीगंगानगर में पकड़ा पाकिस्तानी गैंगस्टर का सहयोगी, मोबाइल में पाकिस्तान नंबरों पर चैटिंग मिली

इधर, नेशनल हाईवे की सेफ्टी टीम ने मौके पर पहुंचकर पुलिया के दोनों ओर बैरिकेड्स लगाकर यातायात को डायवर्ट किया गया। फिर कुछ समय बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिया से हटाकर यातायात को सुचारु किया गया। हालांकि, पुलिस ने फरार पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed