{"_id":"69c519e93f252b8b6f01cb57","slug":"hospital-uproar-patient-alleges-he-was-refused-an-injection-staff-locked-him-in-a-room-and-assaulted-him-compounder-apo-dausa-news-c-1-1-noi1437-4092814-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौसा जिला अस्पताल में बवाल: इंजेक्शन लगाने को लेकर मरीज को स्टाफ ने पीटा, आरोप की जांच के बाद कंपाउंडर APO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौसा जिला अस्पताल में बवाल: इंजेक्शन लगाने को लेकर मरीज को स्टाफ ने पीटा, आरोप की जांच के बाद कंपाउंडर APO
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
सार
Dausa News: दौसा जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीज और स्टाफ के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। मरीज ने इंजेक्शन न लगाने और मारपीट का आरोप लगाया, जबकि स्टाफ ने आक्रामक व्यवहार बताया। पुलिस जांच जारी है और कंपाउंडर को एपीओ किया गया है।
जिला अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीज से मारपीट करने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दौसा जिला अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट में गुरुवार को एक मरीज और अस्पताल स्टाफ के बीच विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया, जिससे कुछ समय के लिए इमरजेंसी वार्ड का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया और अफरातफरी जैसी स्थिति बन गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Trending Videos
विवाद की शुरुआत और पुलिस जांच
कोतवाली थाना प्रभारी भगवान सहाय ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उनका कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि विवाद की असली वजह क्या थी और किस पक्ष की गलती रही। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक मरीज पथरी के तेज दर्द की शिकायत लेकर इमरजेंसी यूनिट में उपचार के लिए पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजेक्शन को लेकर शुरू हुई कहासुनी
मरीज का आरोप है कि उसने नियमानुसार पर्ची बनवाई और डॉक्टर से इंजेक्शन लिखवाया, लेकिन लंबे इंतजार के बावजूद कोई स्टाफ इंजेक्शन लगाने नहीं आया। दर्द से परेशान होकर जब उसने बार-बार स्टाफ को बुलाने की कोशिश की, तो इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
पढ़ें- राजस्थान में RGHS पर टकराव: 700 निजी अस्पतालों का सेवाएं बंद करने का दावा, योजना पर सरकार बोली- सब चंगा सी
मारपीट के आरोप और स्टाफ का पक्ष
मरीज का कहना है कि बहस के दौरान स्टाफ ने इंजेक्शन लगाने से इनकार कर दिया, जिससे विवाद बढ़ गया। उसने आरोप लगाया कि स्टाफ और गार्ड उसे एक कमरे में ले गए, जहां दरवाजा बंद कर उसके साथ मारपीट की गई। वहीं इमरजेंसी स्टाफ का कहना है कि मरीज पहले से आक्रामक था और गाली-गलौच कर रहा था, जिसके कारण स्थिति बिगड़ी।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ की गई। मामले में निष्पक्ष जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, जिला अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर आर के मीना ने कहा कि अस्पताल में इस तरह की घटना गंभीर है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। वहीं, कंपाउंडर को एपीओ किया गया है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन