सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Head-on Collision on Mega Highway in Dausa, Husband Killed, Wife Seriously Injured

Dausa News: दौसा में मेगा हाइवे पर आमने-सामने भिड़ंत, पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Tue, 17 Feb 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Dausa News: दौसा में अलवर-सिकंदरा मेगा हाइवे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में महेश सैनी की मौत हो गई और उनकी पत्नी लाली देवी गंभीर घायल हो गईं। दूसरा बाइक सवार फरार है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर जांच जारी रखी है।

Dausa News: Head-on Collision on Mega Highway in Dausa, Husband Killed, Wife Seriously Injured
सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दौसा जिले में अलवर-सिकंदरा मेगा हाइवे पर मंगलवार शाम सांई मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और गुढ़ा कटला पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पति को मृत घोषित कर दिया और पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद दौसा जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Trending Videos

 
बहन से मिलकर लौट रहे थे दंपती
पुलिस के अनुसार गीजगढ़ निवासी महेश सैनी (30) अपनी पत्नी लाली देवी (25) के साथ मंगलवार को गुढ़ाकटला में अपनी बहन से मिलकर बाइक से अपने गांव गीजगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान अलवर-सिकंदरा मेगाहाइवे पर सांई मंदिर के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि महेश सैनी को सिर में गंभीर चोट लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों को उपजिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- कांग्रेस के प्रदर्शन में बल प्रयोग: विधानसभा घेराव के दौरान चली वाटर कैनन, कई महिला कार्यकर्ता बेहोश और घायल
 
टक्कर के बाद दूसरा बाइक सवार फरार
उपजिला अस्पताल में लाली देवी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें दौसा जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायल लाली देवी ने पुलिस को बताया कि दूसरा बाइक सवार युवक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि मृतक के शव का चिकित्सकों की टीम से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed