सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Anger sparked by alleged obscene comment on Kirodi Lal Meena's wife Golma Devi; FIR filed against accused

Golma Devi: पूर्व मंत्री व किरोड़ी लाल मीणा की पत्नी पर कथित अश्लील टिप्पणी से भड़का रोष, आरोपी के खिलाफ FIR

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Wed, 18 Feb 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Obscene Comment On Golma Devi: पूर्व मंत्री गोलमा देवी मीणा पर कथित अश्लील टिप्पणी के मामले में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। मीणा छात्र संघ ने गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Anger sparked by alleged obscene comment on Kirodi Lal Meena's wife Golma Devi; FIR filed against accused
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की पत्नी व पूर्व मंत्री गोलमा देवी पर अश्लील टिप्पणी से भड़का मीणा समाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान की राजनीति से जुड़े घटनाक्रम में पूर्व मंत्री गोलमा देवी मीणा के खिलाफ एक सार्वजनिक मंच से कथित रूप से अमर्यादित और अश्लील टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद मीणा समाज और राजनीतिक हलकों में नाराजगी व्यक्त की जा रही है। मामले को लेकर मीणा छात्र संघ ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Trending Videos

 
नई नाथ धाम में कार्यक्रम के दौरान घटना
शिकायत के अनुसार 16 फरवरी को तूंगा थाना क्षेत्र के नई नाथ धाम में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान यह घटना हुई। आरोप है कि चैनपुरा, तूंगा निवासी ताराचंद ने मंच से माइक संभालते हुए एक गीत प्रस्तुत किया, जिसमें पूर्व मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक और मानहानिकारक शब्दों का प्रयोग किया गया। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने इस पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मीणा छात्र संघ ने दी शिकायत
मीणा छात्र संघ के संयोजक अशोक कुमार मीणा ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि किसी महिला जनप्रतिनिधि के खिलाफ सार्वजनिक मंच का उपयोग कर अपमानजनक टिप्पणी करना गंभीर अपराध है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा भी सामने आई है, जिससे समाज के कुछ वर्गों में आक्रोश देखा गया।



पढ़ें- गणेश्वर धाम ब्लास्ट मामला: तांत्रिक सलाह के आधार पर कुंड में किया था सूटकेस धमाका, पुलिस हिरासत में पांच आरोपी
 
राजनीतिक प्रतिक्रिया और चर्चाएं
राजनीतिक हलकों में इस घटना को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे प्रदेश के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की छवि से जोड़कर भी देख रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक रूप से किसी साजिश की पुष्टि नहीं हुई है। गोलमा देवी स्वयं प्रदेश की राजनीति में सक्रिय और वरिष्ठ नेता रही हैं।
 
मामले की पुलिस जांच जारी
कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कार्यक्रम के वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपी ताराचंद की तलाश कर रही है। छात्र संघ और समर्थकों ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस की आगामी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed