सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Car Carrying Pilgrims Returning from Khatu Shyamji Collides with Container one Dead and seven Injured

Dausa News: खाटू श्यामजी से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और कंटेनर की भिड़ंत, एक की मौत और सात घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Wed, 08 Apr 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
सार

दौसा-बांसडी बाईपास पुलिया पर स्कॉर्पियो और कंटेनर की टक्कर में एक की मौत और सात लोग घायल हो गए। सभी उत्तर प्रदेश के निवासी थे और खाटू श्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे। इनमें से एक हालत गंभीर बनी हुई है। 

Car Carrying Pilgrims Returning from Khatu Shyamji Collides with Container one Dead and seven Injured
दौसा-बांसडी बाईपास पुलिया पर भीषण सड़क हादसा हो गया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे 148 पर सैंथल थाना क्षेत्र के बांसडी बाईपास पुलिया के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग खाटू श्यामजी के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी।
Trending Videos


हादसे में यूपी के निवासी की मौत
इस हादसे में उत्तर प्रदेश निवासी 22 वर्षीय गौरव नायक (पुत्र रामस्वरूप नायक) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर किया गया है। शेष छह घायल जिला अस्पताल दौसा में उपचाराधीन हैं। स्कॉर्पियो दुर्घटना के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर पुलिया से नीचे उतरते समय इतनी जोरदार थी कि वाहन में सवार लोग फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों का इलाज जारी
दौसा जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गौरव नायक (पुत्र रामस्वरूप नायक, निवासी उत्तर प्रदेश) को मृत घोषित कर दिया। एक अन्य गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर किया गया। स्कॉर्पियो में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल थे। बाकी घायलों का इलाज दौसा जिला चिकित्सालय में जारी है।

ये भी पढ़ें- ओलावृष्टि ने छीनी फसल, कम दाम ने तोड़ी उम्मीद… मंडी में ही थम गई किसान की सांसें


मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण
हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने सैथल थाना पुलिस को सूचना दी। एएसआई बनवारी लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से स्कॉर्पियो में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से दौसा जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। एएसआई बनवारी लाल ने बताया कि सभी घायलों के उत्तर प्रदेश निवासी होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed