{"_id":"69d389b417643cad6d05a619","slug":"shirt-buttons-cut-with-scissors-in-si-exam-candidates-enter-after-tight-security-check-with-metal-detector-dausa-news-c-1-1-noi1437-4132185-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: SI भर्ती परीक्षा में कड़ी सख्ती, मेटल बटन काटकर दिया प्रवेश, त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: SI भर्ती परीक्षा में कड़ी सख्ती, मेटल बटन काटकर दिया प्रवेश, त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
सार
SI Recruitment Exam: दौसा में एसआई भर्ती परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा में अभ्यर्थियों की जांच हुई। मेटल बटन काटकर एंट्री दी गई। 24 केंद्रों पर परीक्षा हो रही है, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध है और निगरानी के लिए विशेष दल तैनात हैं।
परीक्षार्थियों को प्रवेश देने से पहले जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दौसा जिले में आरपीएससी की ओर से आयोजित एसआई भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त देखने को मिले। जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हो रही है, जहां केंद्रों के बाहर से ही सख्ती का माहौल नजर आया।
Trending Videos
मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही प्रवेश
परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई। इस दौरान एक अभ्यर्थी मेटल के बटन वाली शर्ट पहनकर पहुंचा। मेटल डिटेक्टर से जांच में यह सामने आने पर उसके शर्ट के बटन कैंची से काटे गए, जिसके बाद ही उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सख्त नियमों के तहत हटवाए गए मेटल आइटम
पहली पारी के लिए सुबह 9 से 10 बजे तक अभ्यर्थियों को जांच के बाद प्रवेश दिया गया। पुलिस ने मेटल डिटेक्टर से जांच कर कपड़ों पर लगे मेटल के बटन, कलावा सहित अन्य वस्तुओं को भी सख्ती से हटवाया। किसी भी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश नहीं छोड़ी गई।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध
परीक्षा केंद्रों में मोबाइल, ईयरफोन, ब्लूटूथ, घड़ी, पेजर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। क्यूआर कोड युक्त प्रवेश पत्र और मूल रंगीन फोटो पहचान पत्र की जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर जाने दिया गया।
पढ़ें- ऑनलाइन गेमिंग के लिए गुनाह: सरकारी शिक्षक ने व्यापारियों से मांगी करोड़ों की फिरौती, पत्नी के नाम से किया ऐसा काम
केंद्रों के आसपास निगरानी और प्रतिबंध
परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में साइबर कैफे और ई-मित्र केंद्र बंद कराए गए हैं। परीक्षा के दौरान त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है, जिससे निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।
हजारों अभ्यर्थियों का पंजीकरण
जिले में दो दिन की परीक्षा के लिए 17 हजार 664 अभ्यर्थियों का पंजीकरण हुआ है। प्रत्येक पारी में 8832 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। सामान्य हिंदी का पेपर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और सामान्य ज्ञान व सामान्य विज्ञान का पेपर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हो रहा है।
निगरानी के लिए विशेष दल और पर्यवेक्षक रहे तैनात
परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए 4 सतर्कता दल गठित किए गए। प्रत्येक दल में एक आरएएस, एक आरपीएस और शिक्षा विभाग का एक अधिकारी शामिल है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए 40 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन