फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   The elder brother could not bear the shock of his younger brother's death

दौसा में दर्दनाक हादसा: करंट से छोटे भाई ने तोड़ा दम, सदमा बर्दाशत नहीं कर पाया बड़ा भाई; हार्ट अटैक से मौत

Mon, 27 Jul 2026 05:35 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Mon, 27 Jul 2026 05:35 PM IST
सार

दौसा के लालसोट में नई बिजली लाइन बिछाते समय करंट लगने से निजी कंपनी के कर्मचारी जितेंद्र चौहान की मौत हो गई। छोटे भाई की मौत की खबर सुनकर बड़े भाई प्रकाश को हार्ट अटैक आया और उनकी भी मौत हो गई। दोनों की एक साथ अर्थियां उठीं।

विज्ञापन
The elder brother could not bear the shock of his younger brother's death
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले के लालसोट में नई बिजली लाइन बिछाने के दौरान करंट लगने से एक निजी कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं, छोटे भाई की मौत की खबर सुनकर बड़े भाई को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी भी जान चली गई। दोनों सगे भाइयों की एक साथ अर्थियां उठीं तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

झांपदा थाने के एएसआई जगदीश प्रसाद ने बताया कि संवासा जीएसएस से 11 केवी की नई बिजली लाइन डाली जा रही थी। रविवार को अलवर जिले के कठूमर थाना क्षेत्र के तसई गांव स्थित गौरवाली मोहल्ला निवासी निजी कंपनी के कर्मचारी जितेंद्र चौहान उर्फ जीतू (28) नई लाइन पर तार डाल रहे थे।

विज्ञापन

इसी दौरान नई लाइन ऊपर से गुजर रही पुरानी बिजली लाइन के संपर्क में आ गई। पुरानी लाइन में बिजली सप्लाई चालू होने के कारण नई लाइन में भी करंट दौड़ गया। इसकी चपेट में आने से जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को लालसोट जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  जहां कभी गोद लिया जाता था वारिस, वहां अब बेटियों को मिली विरासत की बागडोर; तस्वीरें

उधर, जैसे ही जितेंद्र की मौत की खबर घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। छोटे भाई की मौत का सदमा सहन नहीं कर पाने पर बड़े भाई प्रकाश चौहान (32) को हार्ट अटैक आ गया। परिजन उन्हें कठूमर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, प्रकाश कुछ समय से बीमार भी चल रहे थे, लेकिन छोटे भाई की मौत का सदमा वह सहन नहीं कर सके।

जितेंद्र अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जबकि प्रकाश अविवाहित थे। दोनों छह भाइयों के संयुक्त परिवार में रहते थे। पिता अतर सिंह गांव में किराना की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। छह भाइयों में केवल दो की ही शादी हुई थी।

जितेंद्र के साथ काम कर रहे साथी मुकेश सिंह ने बताया कि नई लाइन डालने का कार्य चल रहा था और काम के दौरान शटडाउन भी लिया गया था। इसके बावजूद अचानक करंट लगने से जितेंद्र नीचे गिर पड़े। उनका कहना है कि बारिश के मौसम में नमी या पास से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन के संपर्क में आने से यह हादसा हुआ हो सकता है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed