सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Two Arrested in Bharatpur Road Hotel Vandalism; Identified via CCTV, Car Seized

Dausa News: भरतपुर रोड पर होटल तोड़फोड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी से हुई पहचान, कार जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 11:30 AM IST
विज्ञापन
सार

महवा थाना पुलिस ने निजी होटल में तोड़फोड़ के मामले में  दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कमरे को लेकर हुए विवाद के बाद होटल में जमकर नुकसान पहुंचाया और पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गए।

Dausa News: Two Arrested in Bharatpur Road Hotel Vandalism; Identified via CCTV, Car Seized
दौसा महवा थाना पुलिस
विज्ञापन

विस्तार

महवा थाना अधिकारी राजेंद्र मीणा ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की।
Trending Videos

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र उर्फ धीरू मीणा निवासी उलूपुरा (भरतपुर) और गौरव मीणा निवासी नयागांव (पीलोदा) के रूप में हुई है। धर्मेंद्र को जगतपुरा (जयपुर) से तथा गौरव को साकरवाड़ा (टोडाभीम) से पकड़ा गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग शहरों में छिपते फिर रहे थे। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और इसके लिए अलग टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भरतपुर रोड स्थित एक निजी होटल में तोड़फोड़ के मामले में महवा थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 17 फरवरी की देर रात करीब 2 बजे हुई थी, जब कमरे को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने होटल में जमकर नुकसान पहुंचाया और पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: बच्चे को सिगरेट और एनर्जी ड्रिंक पिलाने का वीडियो वायरल, ऐसे हुई आरोपी की पहचान; एक्शन की मांग तेज

महवा थाना अधिकारी राजेंद्र मीणा ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र उर्फ धीरू मीणा निवासी उलूपुरा (भरतपुर) और गौरव मीणा निवासी नयागांव (पीलोदा) के रूप में हुई है। धर्मेंद्र को जगतपुरा (जयपुर) से तथा गौरव को साकरवाड़ा (टोडाभीम) से पकड़ा गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली है।

पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग शहरों में छिपते फिर रहे थे। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और इसके लिए अलग टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed