{"_id":"6a1c1c35d62e123a8f07cbf5","slug":"two-arrested-in-drug-trafficking-case-9600-tramadol-capsules-and-bolero-vehicle-seized-dausa-news-c-1-1-noi1437-4342770-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल की फरारी और दिल्ली बॉर्डर पर बिछा ट्रैप, ऐसे दबोचा गया 10 हजार का इनामी ड्रग्स सप्लायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल की फरारी और दिल्ली बॉर्डर पर बिछा ट्रैप, ऐसे दबोचा गया 10 हजार का इनामी ड्रग्स सप्लायर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
सार
दौसा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई हुई। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने हाईवे से 9,600 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि मंडावरी पुलिस ने एक साल से फरार 10 हजार रुपये के इनामी स्मैक तस्कर को दिल्ली बॉर्डर से दबोच लिया।
दौसा में मादक पदार्थ की तस्करी में गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दौसा जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो और पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में हाईवे से ट्रामाडोल कैप्सूल की बड़ी खेप बरामद की गई, जबकि दूसरे मामले में एक साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को दिल्ली बॉर्डर से पकड़ा गया।
बोलेरो से बरामद हुए 9600 ट्रामाडोल कैप्सूल
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-148 पर कार्रवाई करते हुए ट्रामाडोल कैप्सूल की बड़ी खेप जब्त की। गुप्त सूचना के आधार पर हाईवे पर नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान दौसा से मनोहरपुर की ओर जा रही एक सफेद बोलेरो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 9,600 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुए, जिनका कुल वजन करीब छह किलोग्राम बताया गया है। टीम ने मादक पदार्थ के साथ बोलेरो वाहन को जब्त कर चालक विजय सैनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अलवर जिले के गोलाकाबास क्षेत्र का निवासी है।
नशीले कैप्सूल बेचने की थी तैयारी
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ट्रामाडोल कैप्सूल अलवर से खरीदकर लाया था और उन्हें बेचने के लिए ले जा रहा था। उसके पास दवा से संबंधित कोई वैध बिल या दस्तावेज नहीं मिला। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। विशिष्ट लोक अभियोजक कमलेश बोहरा ने बताया कि आरोपी नशीले कैप्सूल अवैध रूप से बेचने की तैयारी में था। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
विज्ञापन
एक साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
उधर, मंडावरी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के मामले में एक साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आईजी राहुल प्रकाश और एसपी पीयूष दीक्षित के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
ये भी पढ़ें- राजस्थान में रेत का बवंडर: आंधी-बारिश से जनजीवन बेपटरी, 10 जिलों में रेड अलर्ट; 70km/h की रफ्तार से चली हवाएं
मंडावरी थानाधिकारी सुधीर उपाध्याय ने बताया कि लालसोट थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में 12 ग्राम स्मैक बरामद की गई थी। इस मामले में फरार चल रहे बड़ेखण निवासी रवि कृष्ण उर्फ कृष्ण मीणा को तकनीकी सहायता और खुफिया सूचना के आधार पर दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ तीन एनडीपीएस मामलों सहित कुल चार आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध नशे और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा इस कारोबार से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Trending Videos