{"_id":"69b40e1c9caf01e9d209dda8","slug":"two-youths-killed-after-bike-collides-with-unidentified-vehicle-dausa-news-c-1-1-noi1437-4044955-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: शादी से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: शादी से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
सार
Dausa News: दौसा जिले के वजीरपुर थाना क्षेत्र में शादी से लौट रहे सलेमपुर गांव के दो युवकों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उमेश गुर्जर की मौके पर मौत हो गई, जबकि सत्येंद्र गुर्जर ने जयपुर एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में मातम छा गया।
दौसा मृतक युवक
विज्ञापन
विस्तार
दौसा जिले के वजीरपुर थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में महवा उपखंड के सलेमपुर गांव के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक एक दोस्त की शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
Trending Videos
शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा
सलेमपुर थाना प्रभारी संत चरण गुर्जर ने बताया कि मृतकों की पहचान उमेश गुर्जर (32) पुत्र अतर सिंह और सत्येंद्र गुर्जर (25) पुत्र कप्तान के रूप में हुई है। दोनों सलेमपुर गांव के निवासी थे और अपने दोस्त महाराज सिंह मीना के बेटे की शादी में गंगापुर के खड़ीक फुलवाड़ा गांव गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
शादी समारोह से लौटते समय बुधवार रात को रायपुर गांव के पास उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उमेश गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सत्येंद्र गुर्जर को इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार शाम को उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें: बीकानेर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने बचाया
गांव में छाया मातम
दोनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही सलेमपुर गांव में गहरा शोक छा गया। गुरुवार को गांव में किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला और मुख्य रास्तों पर सन्नाटा पसरा रहा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुबह उमेश गुर्जर का अंतिम संस्कार किया गया, जबकि शाम को सत्येंद्र गुर्जर का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन