सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Young Woman Abducted-Gang-abused While Going to School to Collect TC Brother-in-Law and 3 Accomplices Accused

Rajasthan Crime: स्कूल से टीसी लेने जा रही युवती का अपहण कर सामूहिक दुष्कर्म, जीजा और उसके तीन साथियों पर आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Mon, 20 Apr 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Dausa Crime: दौसा के झांपदा थाना क्षेत्र में स्कूल से टीसी लेने जा रही युवती का अपहरण कर उसके जीजा और तीन साथियों ने होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती के बयान पर मामला दर्ज कर जांच लालसोट डिप्टी एसपी दिलीप मीणा को सौंपी गई है।

Young Woman Abducted-Gang-abused While Going to School to Collect TC Brother-in-Law and 3 Accomplices Accused
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दौसा जिले के झांपदा थाना क्षेत्र में एक युवती का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके जीजा और तीन अन्य साथियों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। युवती स्कूल से अपना ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) लेने जा रही थी, जब आरोपी उसे बहला-फुसलाकर कार में बिठा ले गए।

Trending Videos

 
पुलिस के अनुसार, युवती पैदल जा रही थी। इसी दौरान कार में सवार उसके जीजा और तीन साथियों ने उसे बहला-फुसलाकर कार में बिठा लिया। वे उसे हाईवे पर स्थित एक होटल ले गए, जहां आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया। युवती बेहोश हो गई। इसके बाद जीजा और तीनों साथियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपीयों ने उसे एक सुनसान जगह पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- Rajasthan Crime: फसल का हिस्सा लेने के लिए सगी बहन को बुलाया, फिर कुल्हाड़ी से काटा सिर, मौके पर मौत
 
युवती जब घर पहुंची तो उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजन तुरंत युवती को लेकर झांपदा थाने पहुंचे। युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की जांच लालसोट डिप्टी एसपी दिलीप मीणा को सौंप दी गई है। पुलिस फिलहाल मामले का अनुसंधान कर रही है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed