{"_id":"6ad8a065452fa48f1e00b033","slug":"dholpur-three-bodies-youth-two-nephews-found-in-fields-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौलपुर: खेतों में मिले युवक और दो मासूम भतीजों के शव, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौलपुर: खेतों में मिले युवक और दो मासूम भतीजों के शव, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से हड़कंप
Wed, 21 Oct 2026 04:53 PM IST
धौलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: धौलपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 04:53 PM IST
सार
राजस्थान के धौलपुर जिले के सिकरौदा गांव के पास खेतों में एक युवक और उसके दो मासूम भतीजों के शव मिले हैं। तीनों बसेड़ी क्षेत्र के आकपुरा गांव से अपनी बहन के घर गए थे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में कंचनपुर थाना क्षेत्र के सिकरौदा गांव के पास खेतों में एक ही परिवार के तीन लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतकों में एक युवक और उसके दो मासूम भतीजे शामिल हैं। ये तीनों लोग बसेड़ी क्षेत्र के आकपुरा गांव से अपनी बहन के घर मिलने के लिए निकले थे। तीन लोगों की मौत की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है।
बहन के घर से लौटते समय लापता हुए
घटनाक्रम के अनुसार आकपुरा निवासी विष्णु अपने दो छोटे भतीजों को साथ लेकर अपनी बहन से मुलाकात करने के लिए घर से निकला था। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी तीनों वापस घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार के सदस्यों ने अनहोनी की आशंका के चलते उनकी खोजबीन शुरू कर दी। परिजनों ने बहन के घर फोन करके पूछताछ की तो वहां से जानकारी मिली कि विष्णु दोनों बच्चों के साथ काफी समय पहले ही वहां से निकल चुका था। इस सूचना के बाद परिजनों की बेचैनी और बढ़ गई। वे लगातार आसपास के इलाकों में तीनों की तलाश करते रहे, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। कुछ समय बाद सिकरौदा गांव के समीप खेतों में तीन शव पड़े होने की खबर मिली।
घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी
ग्रामीणों ने खेतों में शव देखकर पुलिस और परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही कंचनपुर थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोहर लाल मीणा, कंचनपुर थाना प्रभारी तथा सहायक पुलिस उपनिरीक्षक फतेह सिंह भी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां मौजूद ग्रामीणों व परिजनों से बातचीत करके आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र को अपने घेरे में लेकर साक्ष्य एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू की, ताकि मौत के वास्तविक कारणों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह
पुलिस घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तीनों की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। पुलिस परिजनों से भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी ले रही है और हर कोण से मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।