सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   3 lakhs looted at gunpoint from recovery agent of finance employees

Dholpur: फाइनेंस कर्मचारियों के रिकवरी एजेंट से हथियार की नोक पर 3 लाख लूटे, रिकवरी कर वापस लौट रहा था एजेंट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 09 Mar 2024 10:26 AM IST
विज्ञापन
सार

Dholpur: सैंपऊ थाना इलाके में बाबू महाराज एवं नुनेहरा गांव के रास्ते के मध्य शुक्रवार रात्रि को बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियारों की नोक पर रिकवरी एजेंट के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है। 3 लाख की नगदी, लैपटॉप एवं मोबाइल फोन लूटकर अज्ञात बदमाश फरार हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा इलाके में नाकाबंदी भी कराई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है।

3 lakhs looted at gunpoint from recovery agent of finance employees
हथियार की नोक पर 3 लाख लूटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रिकवरी एजेंट पीड़ित मनीष कुमार वर्मा (26) पुत्र राम प्रसाद वर्मा निवासी लक्ष्मणगढ़ जिला अलवर ने थाने में मामला दर्ज कराते हुए बताया कि वह शुक्रवार को महिला समूहों से लोन रिकवरी की राशि वसूल करने के बाद वापस लौट रहा था। रात करीब 10:30 बजे नुनहेरा और बाबू का थान के बीच बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उसकी बाइक को गिराने की कोशिश की। बाइक गिराने में असफल रहे। बदमाशों ने आगे जाकर पीड़ित की बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर उसे रोक लिया। जिसके बाद पिस्टल की नोंक पर दोनों बदमाशों ने उसे रिकवरी के 3 लाख रुपए से भरा बैग छीन लिया।

Trending Videos


पीड़ित ने बताया कि बैग में पैसों के साथ लैपटॉप और दूसरा सामान भी मौजूद था। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश नुनहेरा गांव की तरफ फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने रात को नाकाबंदी शुरू कर दी। नाकाबंदी के बावजूद पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। घटना को लेकर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। उधर लूट की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले का शीघ्र करेंगे खुलासा
वारदात को लेकर सैंपऊ प्रभारी गंभीर सिंह ने बताया शुक्रवार रात्रि को अज्ञात बदमाशों ने रिकवरी एजेंट के साथ मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके में नाकाबंदी भी कराई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है। बदमाशों को चिन्हित किया जाएगा। रिकवरी एजेंट द्वारा दी गई शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। बदमाशों की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।

नहीं थम रहा वारदातों का सिलसिला
जिले में वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले भर में चोरी, लूट, नकबजनी एवं लूटपाट की घटनाएं लगातार हो रही है। लगातार हो रही वारदातों से पुलिस की कार्यशैली एवं रात्रि गस्त व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। जिले में बदमाश पुलिस के इकबाल को चुनौती देकर कभी भी वारदातों को अंजाम देकर बेखौफ फरार हो जाते हैं। जिससे आमजन रोज देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed