{"_id":"663311f65e9a18d6c00bb1a8","slug":"a-young-man-was-surrounded-and-shot-on-the-road-due-to-an-old-grudge-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: पुरानी रंजीश को लेकर युवक को रास्ते में घेरकर मारी गोली, अजीत ठाकुर गैंग के बताए जा रहे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: पुरानी रंजीश को लेकर युवक को रास्ते में घेरकर मारी गोली, अजीत ठाकुर गैंग के बताए जा रहे बदमाश
Thu, 02 May 2024 09:39 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 02 May 2024 09:39 AM IST
सार
Dholpur: बुधवार शाम को बसेड़ी थाना क्षेत्र के भगोरा गांव के पास पुरानी दुश्मनी को लेकर 21 साल के युवक अभिषेक को रास्ते में घेर कर गोली मार दी। बदमाश फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जिन्होंने पुलिस को सूचित कर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
पुरानी रंजीश को लेकर युवक को रास्ते में घेरकर मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घायल 21 वर्षीय अभिषेक पुत्र राम लखन निवासी भुम्मा का नगला बुधवार शाम को पड़ोसी गांव अतरसुमा में किसी काम से गया था। लौटते वक्त रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे अजित ठाकुर गैंग के चार बदमाशों ने बाइक सवार युवक पर फायरिंग कर दी। युवक के पैर में गोली लगने से जमीन पर गिर गया। बदमाश फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
इधर, गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने घटना से घायल के परिजनों को अवगत कराया। परिजन और ग्रामीणों ने घायल युवक को बसेड़ी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन पैर में गंभीर जख्म होने की वजह से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में घायल का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
इमरजेंसी प्रभारी डॉक्टर सूर्यकांत ने बताया युवक के पैर में गंभीर जख्म है। चिकित्सकों की देख रेख में उपचार किया जा रहा है। उधर घटना को लेकर बसेड़ी पुलिस थाने के एएसआई फतेह सिंह ने बताया पुरानी दुश्मनी को लेकर युवक पर फायरिंग की है। पैर में गोली लगने से युवक घायल हुआ है। घायल के परिजनों ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन