{"_id":"67b21ee2ea80128fae0d7b85","slug":"active-member-of-lukka-dacoit-gang-arrested-in-dholpur-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: लुक्का डकैत गैंग का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, दस हजार का था इनामी; तीन थानों की पुलिस ने ऐसे पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: लुक्का डकैत गैंग का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, दस हजार का था इनामी; तीन थानों की पुलिस ने ऐसे पकड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 16 Feb 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
सार
हनुमानदास लुक्का डकैत गैंग का सक्रिय सदस्य भी है। 9 मई 2024 को जुगईपुरा के बीहड़ में सिद्ध बाबा मंदिर के पास उसकी गैंग के छिपे होने की सूचना मिली थी। जब दिहौली थाना पुलिस और डीएसटी धौलपुर की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची, तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
धौलपुर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मनियां, दिहौली और सदर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया है। यह बदमाश पिछले 10 महीनों से फरार था और कई गंभीर मामलों में वांछित था।
बीजेपी कार्यालय के बाहर की थी फायरिंग
मनियां थाना प्रभारी रामनरेश मीणा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश हनुमानदास गुर्जर (35 वर्ष), पुत्र करतार सिंह गुर्जर, निवासी सामौर, थाना दिहौली, हाल निवासी महुखेड़ा, थाना दिमनी, जिला मुरैना (मध्य प्रदेश) है। हनुमानदास ने 7 अप्रैल 2024 को बीजेपी कार्यालय धौलपुर के बाहर अपने साथियों के साथ फायरिंग की थी। इस मामले में फरार होने के कारण एसपी धौलपुर ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
लुक्का डकैत गैंग का सक्रिय सदस्य
हनुमानदास लुक्का डकैत गैंग का सक्रिय सदस्य भी है। 9 मई 2024 को जुगईपुरा के बीहड़ में सिद्ध बाबा मंदिर के पास उसकी गैंग के छिपे होने की सूचना मिली थी। जब दिहौली थाना पुलिस और डीएसटी धौलपुर की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची, तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की थी, जिसके बाद आरडीए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
शेखपुर मढियापुरा से पकड़ा गया इनामी बदमाश
हनुमानदास इस मामले में भी फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे दिहौली क्षेत्र के शेखपुर मढियापुरा गांव के पास से गिरफ्तार किया है। अब उससे अन्य साथियों और आपराधिक गतिविधियों को लेकर पूछताछ की जा रही है।
Trending Videos