सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Chief Minister Sharma verbally attacked Sonia-Gehlot in Dholpur ERCP thanksgiving meeting

Dholpur: ERCP धन्यवाद सभा में CM शर्मा ने किया सोनिया-गहलोत पर हमला, बोले- परिवारवाद कांग्रेस को खा रहा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 25 Feb 2024 04:58 PM IST
विज्ञापन
सार

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि सोनिया गांधी और अशोक गहलोत अपने परिवार की सोचते हैं बस। सोनिया गांधी को राहुल गांधी और अशोक गहलोत को वैभव की चिंता सताती रहती है। ये परिवारवाद कांग्रेस को खा रहा है।

Chief Minister Sharma verbally attacked Sonia-Gehlot in Dholpur ERCP thanksgiving meeting
ERCP धन्यवाद सभा में मुख्यमंत्री शर्मा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार

जिले के दौरे पर रविवार को पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बाड़ी में विशाल ईआरसीपी धन्यवाद सभा को संबोधित कर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा जुबानी हमला बोला है। सोनिया गांधी को राहुल गांधी एवं अशोक गहलोत को वैभव गहलोत की चिंता होने की बात कही है। कांग्रेस को परिवारवादी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का खुले मंच से जमकर बखान किया है।

Trending Videos


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधन में कहा सोनिया गांधी और अशोक गहलोत को अपने बेटों की चिंता सता रही है। सोनिया गांधी बेटे राहुल की चिंता कर रही हैं और अशोक गहलोत राज्य में बेटे बैभव की चिंता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस में परिवारवाद हावी है। यह परिवारवाद कांग्रेस को खाकर रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कांग्रेस एक परिवार की चिंता करती है, जबकि भाजपा पूरे देश की चिंता करती है। उन्होंने कहा भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता बूथ से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व तक जनता के बीच में रहकर काम करता है। भाजपा के कार्यकर्ता और नेता जनता की फिक्र करते हैं इसीलिए लोग प्यार करते हैं। भजनलाल शर्मा ने कहा जनता से किए गए एक-एक बातें को पूरा किया जाएगा।

ईआरसीपी योजना मील का पत्थर होगी साबित
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा ईआरसीपी योजना राजस्थान प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा राजस्थान प्रदेश समेत मध्य प्रदेश को ईआरसीपी योजना को लागू कर बड़ी सौगात दी है। कांग्रेस पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि योजना को लेकर किसी भी प्रकार का काम धरातल पर नहीं किया था। पूर्व की सरकार ने योजना के लिए सिर्फ 37000 करोड़ का प्रपोजल रखा था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईआरसीपी योजना को लागू कर 45000 करोड़ की स्वीकृति दी है। ईआरसीपी योजना में 90 फ़ीसदी पैसा केंद्र सरकार का लगेगा। 10% पैसा राज्य सरकार वहन करेगी।

कांग्रेस को घेरा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राहुल गांधी का बिना नाम लिए हुए कहा कि राहुल गांधी ने दस तक गिनती गिन कर किसानों के लिए कर्ज माफी एवं युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी। लेकिन कांग्रेस का यह वादा जुमला निकला। महिला एवं दलित उत्पीड़न में पूर्व की कांग्रेस सरकार ने बिल्कुल भी कंट्रोल नही किया था। लेकिन चुनाव से पूर्व भाजपा ने घोषणा पत्र में जो वादे किए थे, उन सबको पूरा किया है। किसान सम्मान निधि को 6000 से बढ़ा कर ₹12000 करेंगे। भाजपा ने किसानों की फसल पर एमएसपी 125 बड़ाई है। 2275 से लेकर ₹2400 तक एमएसपी भाजपा द्वारा बढ़ाई गई है। बुजुर्गों की पेंशन 1000 से बढ़कर ₹1150 की है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार होते हुए भी ईआरसीटीसी योजना को अटकाने एवं भटकाने का काम किया था।

गजेंद्र सिंह शेखावत एवं प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भी सभा को किया संबोधित
प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी एवं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी आभार सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा ईआरसीपी योजना लागू होने से राजस्थान प्रदेश के 21 जिले लाभान्वित होंगे। पूर्वी राजस्थान में खेती एवं पीने के लिए पानी की कमी नहीं रहेगी। नदियों को जोड़कर योजना को अमली जामा पहनाया जाएगा। इसके अलावा पड़ोसी राज्य भी मध्य प्रदेश भी इस योजना से लाभान्वित होगा। मुरैना से लेकर उज्जैन तक किसान खेती की सिंचाई के साथ पीने का पानी सुगमता से प्राप्त कर सकेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास कर रहा है। वर्ष 2014 के बाद जबसे सत्ता आई है, हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प अबकी बार 400 पर है। देश की जनता इस संकल्प को जरूर पूरा करेगी। देश में धारा 370 हटाने के साथ लंबे समय से विवादित राम मंदिर को बनाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed