{"_id":"666d3ae0a12e5e69350fc0e9","slug":"dholpur-181-babies-came-out-of-200-gharial-eggs-endangered-species-family-increased-in-rajasthan-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: घड़ियाल शावकों से गुलजार हुई चंबल नदी, नेस्टिंग टाइम पूरा होने पर अंडों से निकले 181 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: घड़ियाल शावकों से गुलजार हुई चंबल नदी, नेस्टिंग टाइम पूरा होने पर अंडों से निकले 181 बच्चे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 15 Jun 2024 12:25 PM IST
विज्ञापन
सार
Dholpur News: चंबल नदी से एक बार फिर खुशखबरी सामने आई है। यहां विलुप्तप्राय जीव घड़ियाल का कुनबा फिर बढ़ने वाला है। दरअसल, देवरी घड़ियाल पालन केंद्र में 200 अंडों से 181 बच्चे निकले हैं।
नन्हें शावक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
इन दिनों चंबल नदी घड़ियाल के नन्हे शावकों से गुलजार हो रही है। नेस्टिंग की समय अवधि पूरी होने पर रेत में दबे घड़ियाल के अंडों से शावक निकलना शुरू हो गए हैं। चंबल में नन्हें शावकों ने क्रीड़ा करना और तैरना शुरू कर दिया है।
Trending Videos
सुबह-शाम वन्य जीव प्रेमी भी लुत्फ उठा रहे हैं। वाइल्ड लाइफ डीएफओ नाहर सिंह ने बताया कि एक मादा घड़ियाल 20 से 35 अंडे देती है, जो कि चंबल किनारे ही रेत में अंडों को दबा देती है। बच्चों के अंडे से बाहर निकलने का दौर करीब तीन माह तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंडों से घड़ियाल के शावक निकालने के बाद करीब 2 महीने तक घड़ियाल मादा अपने बच्चों की देखभाल और परवरिश करती है। चंबल नदी में मौजूदा वक्त में लगभग ढाई हजार घड़ियाल प्रजाति का कुनबा है। इसके अलावा करीब 1000 मगरमच्छ और एक दर्जन डॉल्फिन मौजूद हैं।