Dholpur: तेज रफ्तार ट्रक ने ऑफिस से घर लौट रही महिला कर्मचारी को मारी टक्कर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
Dholpur: मृतका की पहचान 58 वर्षीय राजकुमारी पत्नी मनमोहन सिंह, निवासी अशोक विहार कॉलोनी, गुरुद्वारा रोड, धौलपुर के रूप में हुई है। वह पंचायत समिति, धौलपुर कार्यालय में बाबू के पद पर कार्यरत थीं।
विस्तार
धौलपुर जिले के निहालगंज थाना क्षेत्र स्थित गुलाब बाग चौराहे के पास मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ऑफिस से घर लौट रही एक महिला कर्मचारी को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतका की पहचान 58 वर्षीय राजकुमारी पत्नी मनमोहन सिंह, निवासी अशोक विहार कॉलोनी, गुरुद्वारा रोड, धौलपुर के रूप में हुई है। वह पंचायत समिति, धौलपुर कार्यालय में बाबू के पद पर कार्यरत थीं। मंगलवार शाम वह ड्यूटी के बाद अपने घर लौट रही थीं, तभी आगरा की ओर से आ रहे तेज गति के एक ट्रक ने गुलाब बाग चौराहे के पास उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में राजकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पढ़ें: पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ में तस्कर की मौत, तीन पुलिसकर्मियों को भी लगी गोली; जानें
सूचना मिलने पर निहालगंज थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।