{"_id":"660a85ecb1e74840a90fb869","slug":"dholpur-accused-omveer-gurjar-arrested-with-reward-of-rs-10-000-in-famous-rinku-murder-case-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: बहुचर्चित रिंकू हत्याकांड मामले में 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, फरवरी में की थी निर्मम हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: बहुचर्चित रिंकू हत्याकांड मामले में 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, फरवरी में की थी निर्मम हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:31 PM IST
विज्ञापन
सार
Dholpur News: थाना प्रभारी शैतान सिंह ने बताया कि हत्याकांड में शामिल छह आरोपियों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हत्याकांड का मुख्य सरगना ओमवीर गुर्जर पुलिस के साथ आंख मिचौली का खेल खेल रहा था। उसे भी गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।
पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर के कंचनपुर थाना क्षेत्र के रहल गांव में तीन फरवरी को रिंकू गुर्जर की पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस को एक और कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने हत्याकांड के सरगना 10 हजार के आरोपी ओमवीर गुर्जर को थाना इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
कंचनपुर थाना प्रभारी शैतान सिंह ने बताया जमीन विवाद को लेकर कंचनपुर थाना क्षेत्र के रहल गांव में रिंकू गुर्जर पक्ष और ओमवीर गुर्जर पक्ष में झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान मामूली कहासुनी हुई थी, जिसके बाद ओमवीर पक्ष के लोगों ने लाठी डंडों से पीट-पीट कर रिंकू गुर्जर की निर्मम हत्या कर दी थी। हत्या के आरोपी वारदात को अंजाम देकर गांव से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हत्याकांड में शामिल छह आरोपियों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। लेकिन हत्या का मुख्य साजिशकर्ता ओमवीर गुर्जर फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी को लेकर धौलपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।
थाना प्रभारी शैतान सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबाव बना रही थी। रविवार रात को मुखबिर द्वारा स्थानीय पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। मुखबिर की सूचना पर हत्या आरोपी ओमवीर गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आरोपी को कोर्ट पेश किया जाएगा।
थाना प्रभारी शैतान सिंह ने बताया कि हत्याकांड में शामिल छह आरोपियों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हत्याकांड का मुख्य सरगना ओमवीर गुर्जर पुलिस के साथ आंख मिचौली का खेल खेल रहा था। उन्होंने बताया कि रविवार रात्रि को ओमवीर गुर्जर को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।