सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Dholpur Bloody conflict between parents and in-laws condition of two women critical

Dholpur: मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में खूनी संघर्ष, लाठी-भाटा जंग में कई घायल, दो महिलाओं की हालत नाजुक

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 24 Apr 2024 08:51 PM IST
विज्ञापन
सार

मायके पक्ष और ससुराल पक्ष के लोगों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से हुई लाठी भाटा जंग में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं, दो महिलाओं की हालत नाजुक है।

Dholpur Bloody conflict between parents and in-laws condition of two women critical
घायलों का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

धौलपुर में बसेड़ी थाना क्षेत्र के परसेपुरा गांव में बुधवार को मायका एवं ससुराल पक्ष के लोगों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से हुई लाठी भाटा जंग में विवाहिता के मायके पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो महिलाओं की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

Trending Videos


पीड़ित विवाहिता मिथलेश कुशवाहा निवासी हुलासी पुरा ने बताया कि 5 वर्ष पूर्व परसे पुरा गांव निवासी सतीश कुशवाहा के साथ उसकी शादी हुई थी, जिसके एक बच्ची भी है। शादी के बाद से ही पति एवं सास, ससुर द्वारा परेशान किया जा रहा था। करीब पांच महीने पूर्व विवाहिता के साथ पति एवं ससुर ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था। घर से बाहर निकालते समय पीड़िता की बच्ची को ससुराल पक्ष के लोगों ने अपने पास ही रख लिया था। पांच महीने से विवाहिता मिथिलेश अपने पिता मनोहर सिंह कुशवाहा के घर पर रह रही थी। बुधवार को महिला अपनी बच्ची को लेने ससुराल गई हुई थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने मिथिलेश के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट की घटना की सूचना मिथिलेश ने अपने परिजनों को दी। मायके पक्ष के लोग समझाइश करने मिथलेश की ससुराल पहुंच गए। पंच पटेल दोनों पक्षों को बिठाकर समझाइश करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में तू तू मे में के साथ गाली-गलौज शुरू हो गया और लाठी डंडों से एक दूसरे पर हमलावर हो गए। दोनों तरफ से हुई लाठी भाटा जंग में मिथिलेश के मायके पक्ष के 60 वर्षीय पिता मनोहर कुशवाहा, 55 वर्षीय गुड्डी देवी, 18 वर्षीय बंटी कुशवाह, 25 वर्षीय विजय सिंह कुशवाहा, एवं 33 वर्षीय मिथलेश कुशवाहा घायल हो गए। इसके अलावा मिथिलेश के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई है।

सभी घायलों को स्थानीय ग्रामीणों ने बसेड़ी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन गंभीर चोट होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया है। सदर अस्पताल की इमरजेंसी में सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। मिथिलेश एवं कमलेश कुशवाहा के गंभीर चोटें बताई जा रही हैं। बसेड़ी पुलिस थाने के एएसआई फतेह सिंह ने बताया दो पक्षों में आपसी विवाद के दौरान मारपीट हुई है। एक पक्ष के करीब आधा दर्जन घायल हैं, जिनका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पति पड़ोसी पर लगवाना चाहता है बलात्कार का केस
घायल महिला मिथिलेश ने बताया उसके पति सतीश कुशवाहा ने अपने पड़ोसी से 50 हजार की उधारी ली थी। पति पड़ोसी से बेईमानी करना चाहता है। पत्नी मिथलेश को ढाल बनाकर पड़ोसी के खिलाफ झूठा बलात्कार का मुकदमा दर्ज करना चाहता है। जब पत्नी ने झूठ केस दर्ज कराने की मना कर दिया, तभी से ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed