फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Dholpur Congress MLA supporters beat up collector who went to remove encroachment Know what is whole matter

Dholpur News: अतिक्रमण हटाने गए कलेक्टर से कांग्रेस विधायक के समर्थकों ने की मारपीट! जानें क्या है पूरा मामला

Sat, 05 Apr 2025 06:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 05 Apr 2025 06:07 PM IST
सार

Dholpur Congress MLA Supporters Beat up Collector: अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान कांग्रेस विधायक के समर्थकों ने कथित तौर पर मारपीट की। उसके बाद पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Dholpur Congress MLA supporters beat up collector who went to remove encroachment Know what is whole matter
मारपीट के दौरान मौजूद लोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में धौलपुर जिले के कलेक्टर के साथ अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान कांग्रेस विधायक के समर्थकों ने कथित तौर पर मारपीट की। उसके बाद पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया। शनिवार को पुलिस ने कहा कि पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए लोगों में राजस्थान विधानसभा में राजाखेड़ा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा के चाचा प्रदीप बोहरा भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मामले में तेरह लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


धौलपुर कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने संवाददाताओं को बताया कि वे शुक्रवार को एक अतिक्रमण हटाने गए थे, जिससे जलभराव की समस्या हो रही थी, तभी कुछ लोगों ने दुर्व्यवहार किया। अधिकारी ने कहा, निहालगंज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह मामला शनिवार को डाकखाना चौराहे पर हुई घटना का वीडियो सामने आने के बाद सामने आया। वीडियो में कथित तौर पर प्रशासनिक अधिकारियों को विधायक के समर्थकों के साथ तीखी बहस करते हुए दिखाया गया, जिसके बाद जिला कलेक्टर के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सुरक्षा में बड़ी चूक...बाल संप्रेषण गृह से चार नाबालिग फरार, लूट और चोरी के मामले में थे शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लिप में कलेक्टर के अंगरक्षक को उन्हें भीड़ से बाहर खींचते और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोली चलाने के लिए तैयार होते देखा जा सकता है। धौलपुर शहर में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद, जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से संयुक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम जब अधिकारियों की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए विधायक के घर के पास पहुंची तो उनके और उनके चाचा प्रदीप बोहरा के समर्थकों ने हंगामा कर दिया और बुलडोजर के आगे खड़े होकर उसे आगे बढ़ने से रोक दिया।

यह भी पढ़ें: अवैध धारदार हथियार सहित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, राहगीरों को डराने का किया प्रयास

पुलिस ने बताया कि जब कलेक्टर ने समर्थकों को समझाने की कोशिश की तो उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। झगड़े की खबर मिलने पर धौलपुर के पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण अभियान को दोबारा शुरू कराया। पुलिस ने बताया कि विधायक के चाचा प्रदीप बोहरा और उनके समर्थकों से शनिवार सुबह पुलिस ने पूछताछ की। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद प्रदीप बोहरा थाने से चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed