{"_id":"67efbf08f4b565d14d00e87c","slug":"dholpur-crime-brutes-lured-woman-away-and-then-took-her-to-several-places-and-gang-raped-her-for-four-days-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur Crime: दरिंदे महिला को बहला-फुसलाकर ले गए...और फिर कई जगहों पर ले जाकर चार दिन तक किया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur Crime: दरिंदे महिला को बहला-फुसलाकर ले गए...और फिर कई जगहों पर ले जाकर चार दिन तक किया गैंगरेप
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 04 Apr 2025 04:45 PM IST
विज्ञापन
सार
Crime News: कई दरिंदे पहले एक महिला को बहला-फुसलाकर ले गए, और फिर उसके साथ चार दिन तक अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
एसपी कार्यालय, धौलपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
धौलपुर में कोतवाली थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ चार युवकों ने बहला-फुसला कर चार दिन तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद महिला ने महिला पुलिस थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने एफआईआर में आरोप लगाया कि 19 फरवरी को वह अपनी बीमार मां को देखने जा रही थी। धौलपुर शहर के गुलाबबाग चौराहे पर एक परिचित युवक उसको मिल गया था। परिचित युवक बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया था। आरोपी ने तीन अन्य अपने साथियों को बुला लिया। चार दिन तक आरोपियों ने बंधक बनाकर अपने साथ रखा था और अलग-अलग स्थान पर सामूहिक दुष्कर्म किया था।
Trending Videos
यह भी पढ़ें: गुजरात के तीन युवक गिरफ्तार, सीएम के नाम पर फर्जी लेटर बना मांगी थी जिप्सी
रिपोर्ट में आरोप है कि पीड़िता आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंच गई थी। इसके बाद घटना से परिजनों को अवगत कराया। हैवानियत की घटना की खबर सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता ने महिला पुलिस थाने में चार युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है।
यह भी पढ़ें: जोधपुर एयरपोर्ट पर अमेरिकी चीनी नागरिक से मिला सेटेलाइट फोन, जांच एजेंसियां कर रही पूछताछ
सीओ सिटी मुनेश कुमार मीणा ने बताया, महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना स्थल को पुलिस ने चिन्हित कर एफएसएल टीम को बुलाया है। वारदात से संबंधित पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। महिला का मेडिकल करा दिया है। पुलिस घटना से संबंधित बयान ले रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। उन्होंने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।