सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Dholpur : Martyr's last rites were performed with military honours, the entire village bid farewell with tears

Dholpur News : सैन्य सम्मान के साथ हुआ शहीद का अंतिम संस्कार, पूरे गांव ने आंसूओं के साथ दी अंतिम विदाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 21 Sep 2024 03:52 PM IST
विज्ञापन
सार

जिले के राजाखेड़ा के आर्मी जवान के पठानकोट में शहीद होने के बाद आज दोपहर को उनकी पार्थिव देह गांव पहुंची, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया।

Dholpur : Martyr's last rites were performed with military honours, the entire village bid farewell with tears
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

धौलपुर जिले के राजाखेड़ा क्षेत्र के गांव दूल्हे राय का घेर निवासी सेना के जवान रामकिशोर पठानकोट में शहीद हो गए। जवान के शहीद होने की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। आज दोपहर शहीद की पार्थिव देह गांव पहुंचने के बाद उनके घर पर ग्रामीणों का तांता लग गया।

Trending Videos


रामकिशोर वर्ष 2019 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में कुमायूं रेजीमेंट में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वे जम्मू में तैनात थे और हाल ही में 20 दिन की छुट्टी लेकर अपने गांव आए थे। 11 सितंबर को वे अपनी ड्यूटी पर वापस लौटे थे। चार भाइयों में सबसे छोटे रामकिशोर की शादी नौ महीने पहले 7 दिसंबर 2023 को उत्तर प्रदेश के जरारी गांव की दिव्या से हुई थी। परिवार में इस शादी के बाद खुशी का माहौल था, जो अब गम में बदल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कलेक्टर के अनुसार जवान रामकिशोर की शहादत ड्यूरिंग द ट्रांसपोर्ट के दौरान हुई है। उनकी पार्थिव देह गांव में पहुंचने पर उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed