{"_id":"6631b246db3873c4e00fbdf9","slug":"dholpur-news-5-dacoits-planning-a-robbery-were-caught-they-are-active-members-of-the-notorious-lukka-gang-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: डकैती की योजना बनाते पांच डकैत पुलिस के हत्थे चढ़े, कुख्यात लुक्का गैंग के सक्रिय सदस्य हैं बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: डकैती की योजना बनाते पांच डकैत पुलिस के हत्थे चढ़े, कुख्यात लुक्का गैंग के सक्रिय सदस्य हैं बदमाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 01 May 2024 08:39 AM IST
विज्ञापन
सार
जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन देसी कट्टे और छह जिंदा कारतूसों के साथ चाकू और लाठी बरामद किए हैं।
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कोतवाली थाना पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे पांच डकैतों को शेरगढ़ किले के कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाश कुख्यात डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का गैंग के सक्रिय सदस्य हैं, जिनके खिलाफ धौलपुर समेत मध्यप्रदेश में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
कोतवाली थाना प्रभारी प्रवेन्द्र कुमार रावत ने बताया आईजी भरतपुर रेंज राहुल प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक धौलपुर सुमित मेहरडा के निर्देशन में वांछित अपराधी एवं बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया मंगलवार को कोतवाली पुलिस थाने के एएसआई राधेश्याम को मुखबिर के जरिये सूचना मिली थी कि पांच डकैत थाना क्षेत्र के शेरगढ़ किले के कच्चे रास्ते पर पुलिया के नजदीक डकैती की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर लवकुश उर्फ धर्मेंद्र गुर्जर, मुकेश गुर्जर, हप्पड़ उर्फ धर्मवीर गुर्जर, भूपेंद्र गुर्जर एवं कंपो उर्फ कंपोटर गुर्जर को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर बदमाशों के कब्जे से तीन देसी कट्टे व 6 जिंदा कारतूस समेत एक चाकू एवं लाठी बरामद किए गए हैं।
Trending Videos
थाना प्रभारी रावत ने बताया गिरफ्तार किए गए बदमाश कुख्यात सरगना डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का गैंग के सक्रिय सदस्य हैं, जिनके खिलाफ धौलपुर के विभिन्न पुलिस थानों समेत मध्यप्रदेश में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने पांचों बदमाशों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।