{"_id":"6628886830e4b594030a311d","slug":"dholpur-news-administration-took-action-and-stopped-marriage-of-minor-staff-deployed-for-monitoring-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई, निगरानी के लिए स्टाफ तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई, निगरानी के लिए स्टाफ तैनात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 24 Apr 2024 09:50 AM IST
विज्ञापन
सार
जिले के सैपऊ उपखंड के कनासिल गांव में जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग लड़की की शादी को रुकवा दिया और संबंधित हल्का पटवारी और बीट कांस्टेबल को तैनात कर निगरानी के निर्देश दिए।
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
प्रशासन की सजगता से मंगलवार देर शाम एक 14 साल की नाबालिग लड़की की शादी को रुकवाया दिया गया। दरअसल कोलारी थाना क्षेत्र के कनासिल गांव में एक व्यक्ति अपनी दो बेटियों की शादी एक साथ कर रहा था लेकिन मामले की भनक जिला प्रशासन को लग गई और प्रशासन ने नाबालिग बच्ची की शादी को रुकवा दिया। साथ ही संबंधित हल्का पटवारी, गिरदावर एवं बीट कांस्टेबल को तैनात कर निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।
Trending Videos
हल्का पटवारी कुलदीप परमार ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि सैपऊ उपखंड के गांव कनासिल में गिर्राजप्रसाद गोड अपनी दो बेटियों की शादी कर रहा है। जिला कलेक्टर के आदेशों पर पुलिस और प्रशासन की टीम गांव कनसिल पहुंची और दोनों बेटियों के आयु संबंधित दस्तावेज मांगे तो बड़ी बेटी रामरती उर्फ पायल की जन्म तिथि 8 जुलाई 2005 एवं छोटी बेटी संजना की जन्मतिथि 15 दिसंबर 2009 पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटी बेटी संजना की आयु लगभग 14 वर्ष होने पर पिता एवं परिजनों को शादी नहीं करने के लिए पाबंद कर दिया है। उधर वर पक्ष को भी नाबालिग बेटी की बारात नहीं लाने के लिए पाबंद किया गया है। हल्का पटवारी ने बताया छोटी नाबालिग बेटी की शादी का कार्यक्रम धौलपुर के गायत्री गार्डन में चल रहा था। जहां शादी को रुकवाकर पुलिस और प्रशासन की टीम तैनात की गई है। हालांकि बड़ी बेटी बालिग होने की वजह से प्रशासन ने शादी की स्वीकृति दे दी है।