सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Dholpur News Big relief to former MLA BL Kushwaha from Supreme Court

Dholpur News: पूर्व विधायक बीएल कुशवाह को SC से बड़ी राहत, कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 15 Mar 2024 04:14 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व विधायक बीएल कुशवाह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट की तरफ से आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे कुशवाह को जमानत मिल गई है।

Dholpur News Big relief to former MLA BL Kushwaha from Supreme Court
पूर्व विधायक बीएल कुशवाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व विधायक एवं वर्तमान विधायक शोभारानी कुशवाहा के पति बीएल कुशवाह को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। आजीवन कारावास की सजा के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत को मंजूर किया है। साल 2013 में हत्या षड्यंत्र के मामले में धौलपुर एडीजे कोर्ट ने पूर्व विधायक बीएल कुशवाह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

Trending Videos


धौलपुर शहर की वर्तमान विधायक शोभारानी कुशवाहा ने बताया, शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने उनके पति बीएल कुशवाह को जमानत दी है। कोर्ट के आदेश जारी हो चुके हैं। कागजी खानापूर्ति के बाद बीएल कुशवाह जेल से छूट जाएंगे। वर्तमान समय में बीएल कुशवाह भरतपुर जिला मुख्यालय स्थित सेवर जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2016 में सुनाई थी आजीवन कारावास की सजा
पूर्व विधायक बीएल कुशवाह को बहन के प्रेमी नरेश कुशवाहा की हत्या के षड्यंत्र के मामले में धौलपुर एडीजे कोर्ट ने आठ दिसंबर 2016 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। तभी से बीएल कुशवाह जेल में बंद थे। सजा सुनाए जाने के बाद बीएल कुशवाहा द्वारा हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी जमानत की अर्जी लगाई गई थी। लेकिन अदालतों से बीएल कुशवाहा को निराशा हाथ लगी थी। सात साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने जमानत की अर्जी को स्वीकार करते हुए आदेश दिए हैं। बीएल कुशवाह को जमानत मिलने के बाद उनके समर्थक एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष देखा जा रहा है।

साल 2013 में चुने गए थे विधायक
बीएल कुशवाह साल 2013 में बहुजन समाज पार्टी से विधायक चुने गए थे। कुशवाहा के विधायक चुनने के बाद ही नरेश हत्याकांड मामला चर्चा में आ गया। सीआईडी-सीबी की जांच में पूर्व विधायक कुशवाहा को दोषी माना गया था। जांच एजेंसी ने पूर्व विधायक बीएल कुशवाह को गिरफ्तार कर साल 2016 में जेल भेजा था।

बीएल के जेल जाने के बाद हुआ था उपचुनाव
पूर्व विधायक बीएल कुशवाह के जेल जाने के बाद चुनाव आयोग ने उपचुनाव कराया था। साल 2017 के हुए उपचुनाव में पूर्व विधायक बीएल कुशवाह की पत्नी शोभारानी कुशवाहा भाजपा से विधायक चुनी गई थी। शोभारानी कुशवाहा तभी से धौलपुर विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व करती चली आ रही हैं। वर्तमान समय में शोभारानी कुशवाहा कांग्रेस से विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed