{"_id":"667160ea35f7f6e3fe011e51","slug":"dholpur-news-bike-rider-returning-after-working-was-hit-by-an-unknown-vehicle-youth-died-on-the-spot-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: मजदूरी करके लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: मजदूरी करके लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत
Tue, 18 Jun 2024 03:57 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 18 Jun 2024 03:57 PM IST
सार
शहर के रीको एरिया से घर लौट रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दी। फिलहाल अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार देर रात रीको एरिया में फैक्ट्री से काम करके घर लौट रहे एक मजदूर की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना राहगीरों ने स्थानीय सदर थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना से परिजनों को अवगत कराया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक राम अवतार पुत्र फूलसिंह उम्र करीब 40 वर्ष धौलपुर के रीको एरिया में फैक्ट्री में मजदूरी का कार्य करता था। सोमवार देर रात वह बाइक से अपने गांव नूनहेरा जा रहा था। रास्ते में आदर्श नगर गांव के पास पीछे से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने राम अवतार की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी कराकर अज्ञात वाहन चालक को तलाशने का भी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने लाश की शिनाख्त कर घटना से परिजनों को अवगत कराया। थाना प्रभारी राम नरेश मीणा ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास के एरिया के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। दुर्घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन