सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Dholpur News: BJP canceled Rajoria ticket and expressed confidence in Indu Devi.

Dholpur News: राजोरिया का टिकट काट BJP ने इंदु देवी पर जताया भरोसा, कांग्रेस के भजनलाल से होगा रोचक मुकाबला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 26 Mar 2024 07:50 PM IST
विज्ञापन
सार

बीएसपी ने भी जाटव समाज से विक्रम सिंह सिसोदिया को बनाया प्रत्याशी। कांग्रेस और भाजपा दोनों को करना पड़ सकता है बगावत का सामना।

Dholpur News: BJP canceled Rajoria ticket and expressed confidence in Indu Devi.
इंदु देवी जाटव और भजनलाल जाटव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

करौली धौलपुर संसदीय क्षेत्र से मंगलवार को भाजपा ने सांसद डॉक्टर मनोज राजोरिया का टिकट काटकर करौली पंचायत समिति की पूर्व प्रधान इंदु देवी जाटव पर भरोसा जताया है। सांसद मनोज राजोरिया की टिकट कटने की संभावनाएं शुरू से ही देखी जा रही थी। उधर, कांग्रेस पहले ही पूर्व मंत्री भजनलाल जाटव और बहुजन समाज पार्टी विक्रम सिंह सिसोदिया को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

Trending Videos


मंगलवार को भाजपा ने राजस्थान की करौली धौलपुर संसदीय सीट से इंदु देवी जाटव को टिकट देकर सबको चौंका दिया है। इस सीट पर विगत दस साल से खटीक समाज के डॉक्टर मनोज राजोरिया दबदबा रहा था। मौजूदा वक्त में डॉक्टर राजोरिया के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी देखी जा रही थी। राजोरिया की टिकट कटने की संभावना चुनाव की घोषणा होने के बाद से ही लगाई जा रही थी। आखिर में BJP के शीर्ष के नेतृत्व ने बड़ा निर्णय लेकर करौली की इंदुदेवी जाटव पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाटव समाज से तीनों प्रत्याशी
करौली धौलपुर संसदीय आरक्षित सीट से पहली मर्तबा जाटव समाज से भाजपा, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किए हैं। एससी वर्ग के अन्य समाजों पर किसी भी दल ने भरोसा नहीं किया है। एससी वर्ग में जाटव और बेरवा समाज का भारी भरकम वोट बैंक माना जाता है। बैरवा समाज के नेता टिकट लेने में असफल रहे हैं। इसे लेकर बैरवा समाज में नाराजगी भी देखी जा रही है।

बगावत की संभावना दोनों तरफ
करौली धौलपुर संसदीय सीट पर भाजपा की इंदु देवी एवं कांग्रेस के भजनलाल जाटव के मध्य सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है। लेकिन टिकट की दावेदारी कर रहे कांग्रेस एवं भाजपा के नेताओं की बगावत भी इन प्रत्याशियों को देखने को मिल सकती है। कांग्रेस से रक्षी लाल बेरवा भी टिकट की दावेदारी कर रहे थे। इनके द्वारा संसदीय क्षेत्र में विगत एक साल से तैयारी भी की जा रही थी। एन वक्त पर कांग्रेस ने वैर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार चुके पूर्व मंत्री भजनलाल जाटव को प्रत्याशी घोषित कर दिया। भजनलाल जाटव को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद बैरवा समाज में नाराजगी देखी जा रहा है। कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर रक्षी लाल बैरवा ने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरने का एलान किया है। उधर भाजपा में अभी तक बगावत के सुर बाहर निकल कर नहीं आए हैं। सूत्रों की माने तो डॉक्टर मनोज राजोरिया का टिकट कटने के बाद खटीक समाज में नाराजगी देखी जा रही है।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को रही थी बढ़त
वर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बढ़त रही थी। धौलपुर जिले की धौलपुर, राजाखेड़ा,बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विजयी रही थी। बाड़ी विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी ने बाजी मारी थी। विधानसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ रहा था। वही करौली जिले की करौली एवं सपोटरा विधानसभा में भाजपा एवं हिंडौन सिटी व टोड़ा भीम में कांग्रेस ने बाजी मारी थी। विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो माहौल कांग्रेस के पक्ष में दिखाई दे रहा है। लेकिन राजनीतिक जानकारों के मुताबिक लोकसभा चुनाव का गणित अलग रहता है।

लोकसभा चुनाव का विपरीत रहता गणित
करौली धौलपुर संसदीय सीट पर हमेशा लोकसभा चुनाव में विपरीत हालात परिस्थितियों देखी गई है। लोकसभा चुनाव में आम मतदाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हवा एवं चेहरे पर अधिक फोकस करता है। विगत दो चुनाबों में ऐसी नजीर देखने को मिलती रही है।

राजनीतिक गलियारों में सियाशी चर्चाएं तेज
करौली धौलपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस, भाजपा एवं बहुजन समाज पार्टी द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई है। बाजार, चाय की थड़ी, सार्वजनिक स्थल एवं पार्कों में लोग नाना प्रकार के समीकरण लगाकर हार जीत का गणित लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed