सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Dholpur News: Confectioner dies due to electric shock during wedding ceremony

Dholpur News: करंट की चपेट में आने से हलवाई की मौत, चक्की पर पिसाई करते समय हादसा, शादी समारोह में मचा हड़कंप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 21 Apr 2024 09:17 PM IST
विज्ञापन
सार

योगेश इलेक्ट्रिक चक्की पर दाल की पिसाई कर रहा था। इसी दौरान करंट ने योगेश को पकड़ लिया, जिससे उसकी मौके पर मौत गई।

Dholpur News: Confectioner dies due to electric shock during wedding ceremony
मामले में कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोलारी थाना क्षेत्र के नगला हरलाल गांव में चक्की पर दाल की पिसाई करते समय हलवाई करंट की चपेट में आ गया। घटना से शादी समारोह में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आनन फानन में नजदीकी बसई नबाब सरकारी अस्पताल भर्ती कराया। स्थिति नाजुक होने की वजह से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय हलवाई की रास्ते में ही मौत हो गई।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक 19 वर्षीय योगेश कुमार पुत्र राम प्रकाश निवासी शायपुर हलवाई का ठेकेदार है। पड़ोसी गांव नगला हरलाल में शादी समारोह की दावत बनाने गया था। शादी समारोह में योगेश के साथ अन्य साथी खाना एवं पकवान बना रहे थे। योगेश इलेक्ट्रिक चक्की पर दाल की पिसाई कर रहा था। इसी दौरान करंट ने योगेश को पकड़ लिया, जिससे उसकी मौके पर मौत गई। घटना से शादी समारोह की महफिल में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण आनन-फानन में हलवाई योगेश को लेकर बसई नबाब राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। लेकिन नाजुक स्थिति होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल ले जाते समय हलवाई ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। युवक की मौत हो जाने से परिजनों में मातम पसर गया। घटना की सूचना परिजन और पुलिस को दी गई। जिला अस्पताल पहुंची कोलारी थाना पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करा दिया है। थाना प्रभारी भंवर सिंह ने बताया करंट की चपेट में आने से हलवाई युवक की मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर ली है। घटना के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

शादी समारोह में पड़ा खलल
हलवाई योगेश की करंट हादसे में मौत हो जाने के बाद शादी समारोह में खलल पड़ गया। अधिकांश लोग शादी की महफिल से पलायन कर गए। उधर मृतक के परिजन हलवाई की मौत को संदिग्ध मानते हुए उचित जांच की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed