{"_id":"65fd5a8af6c7b9e1080d2a7f","slug":"dholpur-news-criminal-dinesh-gurjar-absconding-for-three-years-in-murder-case-arrested-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: तीन साल से हत्या के मामले में फरार 15 हजार का इनामी दिनेश गुर्जर गिरफ्तार, देशी तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: तीन साल से हत्या के मामले में फरार 15 हजार का इनामी दिनेश गुर्जर गिरफ्तार, देशी तमंचा बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:47 PM IST
विज्ञापन
सार
बदमाश विगत तीन साल से हत्या के प्रकरण में फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लगातार प्रयास कर रही थी, लेकिन बदमाश ठिकाने बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बाड़ी सदर थाना पुलिस ने गुरुवार रात्रि को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 15 हजार के इनामी बदमाश दिनेश गुर्जर को गिरफ्तार किया है। बदमाश हत्या के मामले में विगत तीन साल से फरार चल रहा था। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से लोडेड देशी तमंचा भी बरामद किया है।
Trending Videos
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया आईजी भरतपुर रेंज राहुल प्रकाश और पुलिस अधीक्षक धौलपुर सुमित मेहरडा के निर्देश में जिलेभर में वांछित अपराधी और बदमाशों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस लगातार कार्रवाई कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गुरुवार रात गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि 15 हजार का इनामी बदमाश दिनेश गुर्जर पुत्र अर्जुन गुर्जर निवासी बिहारीपुरा माजरा कुआं खेड़ा लाइक पुरा मोड़ के पास वारदात के इरादे से संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम को कार्रवाई करने के लिए मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर इनामी बदमाश दिनेश गुर्जर को घेराबंदी कर दबोच लिया।
तलाशी लेने पर बदमाश के कब्जे से लोडेड देशी तमंचा समेत कारतूस भी बरामद किए हैं। उन्होंने बताया बदमाश विगत तीन साल से हत्या के प्रकरण में फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लगातार प्रयास कर रही थी, लेकिन बदमाश ठिकाने बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था। बदमाश को गिरफ्तार कर पुलिस ने आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीबद्ध किया है। अनुसंधान के बाद कोर्ट पेश किया जाएगा।