सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Dholpur News: Crowd of devotees gathered in Machkund on Ganga Dussehra

गंगा दशहरा: ऐतिहासिक तीर्थराज मचकुंड में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, जरूरतमंदों को किया दान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 16 Jun 2024 10:51 AM IST
विज्ञापन
सार

हर साल जेष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर दशहरा का पावन पर्व मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता के मुताबिक इस दिन मां गंगा मैया स्वर्ग से पृथ्वी पर आई थीं।

Dholpur News: Crowd of devotees gathered in Machkund on Ganga Dussehra
तीर्थराज मचकुंड में उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले में गंगा दशहरा के पर्व पर धार्मिक स्थलों पर आस्था का सैलाब उमड़ा। गंगा दशहरा का पर्व श्रद्धालुओं ने आस्था और श्रद्धापूर्वक मनाया। जिले के ऐतिहासिक तीर्थराज मचकुंड पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं ने सुबह से ही तीर्थराज मचकुंड के सरोवर पर आस्था पूर्वक स्नान किया। विधि विधान से पूजा-अर्चना कर दान पुण्य किया। तीर्थराज मचकुण्ड पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती उतारकर सुख समृद्धि एवं मोक्ष की कामना की।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


तीर्थराज मचकुंड के महंत कृष्णदास ने बताया कि हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का विशेष महत्व होता है। गंगा दशहरा के दिन विधि विधान से मां गंगा की पूजा अर्चना की जाती है। हर साल जेष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर दशहरा का पावन पर्व मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता के मुताबिक इस दिन मां गंगा मैया स्वर्ग से पृथ्वी पर आई थीं। मां गंगा के आशीर्वाद से मानव जाति के समूचे पापों का विनाश होता है। गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान करने संपूर्ण पापों का विनाश होता है। 



गंगा दशहरा के दिन शहर भर में श्रद्धालुओं में भारी आस्था और उमंग देखी गई। जिले भर के धार्मिक स्थलों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। सनातन धर्म के लोगों ने दान पुण्य कर पुण्य प्राप्त किया है। तीर्थराज मचकुंड पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखते हुए चौकी इंचार्ज कृष्णअवतार के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया।



फल सत्तू एवं धन के दान का विशेष महत्व
महंत कृष्णदास ने बताया गंगा दशहरा के दिन सनातन धर्म के लोगों को दान करना चाहिए। दान करने से परिवार में सुख समृद्धि एवं धन की वृद्धि होती है। उन्होंने बताया गंगा दशहरा के दिन फल, सत्तू एवं धन जरूरतमंद लोगों को अवश्य दान करना चाहिए। इसके अलावा वस्त्र भी दान कर सकते हैं। धार्मिक ग्रंथों में दान का विशेष महत्व बताया गया है। जरूरतमंद और अभावग्रस्त लोगों को ध्यान करने से मां गंगा मैया प्रसन्न होती हैं। मानव के पाप भी नष्ट हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed