{"_id":"667a9e19fc1bf09bf301b7f4","slug":"dholpur-news-dispute-over-giving-side-on-the-road-turns-into-bloody-conflict-2-people-seriously-injured-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: सड़क पर साइड देने से शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदला, फायरिंग में दो लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: सड़क पर साइड देने से शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदला, फायरिंग में दो लोग गंभीर घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 25 Jun 2024 04:08 PM IST
विज्ञापन
सार
जिले के नौरंगाबाद गांव में कल देर शाम दो पक्षों के बीच सड़क पर साइड देने को लेकर हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-भाटा जंग और फायरिंग में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
विज्ञापन
विस्तार
सैंपऊ थाना इलाके के गांव नौरंगाबाद में सोमवार देर शाम को दो पक्षों के बीच सड़क पर साइड देने को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनों ओर से पथराव एवं फायरिंग होने की जानकारी सामने आ रही है। फायरिंग से एक पक्ष के दो लोगों के घायल होने की जानकारी है, जिसमें से एक की हालत गंभीर है।
Trending Videos
घटना फूलपुरा और नौरंगाबाद गांवों के बीच की बताई जा रही है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक आनंद राव सहित कोलारी एवं सैंपऊ थाने की पुलिस झगड़े को शांत करने में जुटी हुई है। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दो बाइक सवार युवक फूलपरा सड़क मार्ग से नौरंगाबाद जा रहे थे। इसी दौरान फूलपुरा गांव में कुछ लोग ट्रैक्टर ट्रॉली को सड़क पर खड़ा करके खाद भरने का काम कर रहे थे। सड़क पर बाइक निकालने के लिए जगह नहीं होने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। इसके बाद बाइक सवार युवकों ने नौरंगाबाद फोन करके अपने साथियों को बुला लिया और दोनों पक्षों की भीड़ के बीच खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-भाटा जंग के दौरान फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई।
फायरिंग में कालीचरन पुत्र लोहरे एवं मोहन सिंह पुत्र भादई घायल हो गए, जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर घटना की सूचना पाकर सीओ आनंद राव मौके पर पहुंच गए। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि हमलावर पक्ष के लोग फरार हो चुके हैं। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
घटना का वीडियो वायरल
दोनों पक्षों में हुई मारपीट एवं फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो के में भीड़ के साथ ही गोली चलने की आवाज भी आ रही है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।