सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Dholpur News: Five dummy candidates caught in Pre D.El.Ed exam

Dholpur News: प्री डीएलएड परीक्षा में पकड़े गए पांच डमी परीक्षार्थी, पुलिस को सौंपे गए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 01 Jun 2025 09:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: राजकीय पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर लकी अंधाना पुत्र बलवीर सिंह की जगह विवेक पुत्र बच्चू सिंह परीक्षा दे रहा था। वहीं विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मोनू कुमार पुत्र भगवान स्वरूप की जगह मोनू पुत्र दीनबंधु और विनेश कुमार पुत्र राजवीर सिंह की जगह मोहित शर्मा पुत्र रामनरेश शर्मा परीक्षा देते पकड़े गए।

Dholpur News: Five dummy candidates caught in Pre D.El.Ed exam
डमी परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

धौलपुर जिले में आयोजित प्री डीएलएड  प्रवेश परीक्षा के दौरान पांच डमी परीक्षार्थी पकड़े गए। ये युवक दूसरे परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा दे रहे थे। पकड़े जाने के बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया है।

Trending Videos

जिले में यह परीक्षा रविवार को दो पारियों में आयोजित की गई थी। कुल 22 परीक्षा केंद्रों पर 12 हजार 745 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 966 अनुपस्थित रहे। शेष 11 हजार 779 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पांच डमी परीक्षार्थी पकड़े गए। विवेकानंद सीनियर सैकेंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र पर दो, राजकीय विधि महाविद्यालय में दो और राजकीय पीजी कॉलेज में एक डमी परीक्षार्थी पकड़ा गया। इन घटनाओं के सामने आने के बाद परीक्षा केंद्रों पर हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  जयपुर में बुजुर्ग मां-बेटी को बेटे की जायदाद की लालच में धमकी, पुलिस की उदासीनता से पीड़ित त्रस्त

राजकीय पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर लकी अंधाना पुत्र बलवीर सिंह की जगह विवेक पुत्र बच्चू सिंह परीक्षा दे रहा था। वहीं विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मोनू कुमार पुत्र भगवान स्वरूप की जगह मोनू पुत्र दीनबंधु और विनेश कुमार पुत्र राजवीर सिंह की जगह मोहित शर्मा पुत्र रामनरेश शर्मा परीक्षा देते पकड़े गए। राजकीय विधि महाविद्यालय परीक्षा केंद्र में सचिन पुत्र राजवीर सिंह की जगह आकाश तिवारी पुत्र गिर्राज तिवारी और विवेक पुत्र गिर्राज सिंह की जगह राहुल पुत्र महावीर बघेला परीक्षा दे रहे थे। इन सभी मामलों में केंद्राधीक्षकों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी डमी परीक्षार्थियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed