सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Dholpur News: Four accused including radiographer arrested in fake silicosis X-ray case

Dholpur News: फर्जी सिलिकोसिस एक्स-रे मामले में रेडियोग्राफर सहित चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 09 Jun 2025 05:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Dholpur: पुलिस जांच में सामने आया है कि ई-मित्र संचालक रामबृज कुशवाह द्वारा एक्सरे मशीन से फर्जी एक्स-रे कर सुरेन्द्र त्यागी की एसएसआई आईडी का उपयोग करते हुए सिलिकोसिस पोर्टल पर 106 फर्जी रिकॉर्ड अपलोड किए गए। 

Dholpur News: Four accused including radiographer arrested in fake silicosis X-ray case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

धौलपुर जिला मुख्यालय स्थित सामान्य चिकित्सालय में सिलिकोसिस के फर्जी एक्स-रे अपलोड करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चिकित्सालय का वरिष्ठ रेडियोग्राफर सुरेन्द्र सिंह त्यागी भी शामिल है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ई-मित्र संचालक रामबृज कुशवाह द्वारा एक्सरे मशीन से फर्जी एक्स-रे कर सुरेन्द्र त्यागी की एसएसआई आईडी का उपयोग करते हुए सिलिकोसिस पोर्टल पर 106 फर्जी रिकॉर्ड अपलोड किए गए। पुलिस के अनुसार, इस फर्जीवाड़े के तहत प्रति केस 20-20 हजार रुपये की डील तय हुई थी, जिसमें दलाल और रेडियोग्राफर को हिस्सेदारी दी जाती थी।
Trending Videos


पढ़ें: भालू को पेड़ पर चढ़ता देख कुंभलगढ़ अभ्यारण्य में पर्यटक हुए रोमांचित, ऊंची टहनियों तक पहुंच गया
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी हरिनारायण मीणा ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें रामबृज कुशवाह पुत्र रामनाथ कुशवाह (32), निवासी करीमपुर का पुरा, थाना सैंपऊ
सकूर खान पुत्र रहीम खान रंगरेजा (29), निवासी कुम्हेरी, थाना सैंपऊ, सौरभ पुत्र सुनहेरी जाटव (25), निवासी पुरैनी, थाना सैंपऊ, सुरेन्द्र सिंह त्यागी पुत्र बाबूलाल त्यागी (50), निवासी पिपहेरा, थाना कौलारी शामिल हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed