सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Dholpur News: Married woman burnt due to gas cylinder explosion

Dholpur News : गैस सिलेंडर फटने से विवाहिता झुलसी, मायके पक्ष ने लगाया आग लगाकर जलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 24 Feb 2024 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार

मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों आए दिन परेशान किया करते थे। इसी वजह से आग लगार हत्या करने की साजिश की गई है।

Dholpur News: Married woman burnt due to gas cylinder explosion
मामले की जानकारी देते पीड़िता के परिजन। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार

कंचनपुर थाना क्षेत्र के गांव बिलोनी में शनिवार को सिलेंडर फटने से 32 साल की विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई। नाजुक हालत में परिजनों ने जिला अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया। मामले की खबर लगने के बाद स्थानीय पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने पर्चा बयान लेने की कोशिश की, लेकिन विवाहिता बयान नहीं दे सकी। चिकित्सकों ने जयपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया है। उधर मायके पक्ष के लोग आग लगाकर जलाने का आरोप लगा रहे हैं।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक 32 वर्षीय प्रीति पत्नी सहदेव ठाकुर निवासी गांव बिलोनी शनिवार को घर में खाना बनाते समय सिलेंडर फटने पर गंभीर रूप से झुलस गई। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर विवाहिता को जिला अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रबंधन में घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना पाकर कंचनपुर पुलिस थाने के एएसआई बल्केश्वर सिंह जिला अस्पताल पहुंच गए, जिन्होंने घटना की सूचना विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके पक्ष के लोगों के जिला अस्पताल पहुंचते ही ससुराल पक्ष के लोग गायब हो गए। पुलिस द्वारा झुलसी महिला के पर्चा बयान लेने की भी कोशिश की गई, लेकिन नाजुक हालत होने की वजह से महिला कुछ भी नहीं बोल सकी। सेहत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर जयपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया है। 

उधर, घटना को लेकर विवाहिता के भाई सोनू निवासी बोथपुरा ने बताया करीब 12 वर्ष पूर्व प्रीति की शादी सहदेव के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा आए दिन परेशान किया जा रहा है। आरोप लगाते हुए कहा शनिवार को आग लगाकर हत्या करने का प्रयास किया है। ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा सिलेंडर फटने से हादसा होने की मनगढ़ंत कहानी बताई जा रही है। 

उधर, घटना को लेकर कंचनपुर पुलिस थाने के एएसआई बल्केश्वर सिंह ने बताया सिलेंडर फटने से महिला गंभीर रूप से झुलसी है। नाजुक हालत होने की वजह से पर्चा बयान नहीं दे सकी है। घटना के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। मायके पक्ष के लोगों की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed