{"_id":"683f175722d710b2fc0dce93","slug":"dholpur-news-middle-aged-man-dies-due-to-soil-collapse-near-mine-accident-happened-while-grazing-goats-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: खदान के पास मिट्टी ढहने से अधेड़ की मौत, बकरी चराने के दौरान हुआ हादसा; पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: खदान के पास मिट्टी ढहने से अधेड़ की मौत, बकरी चराने के दौरान हुआ हादसा; पुलिस ने शुरू की जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 03 Jun 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
सार
Dholpur News: धौलपुर के एक गांव में बकरियां चराने गए अधेड़ शख्स की खदान के पास मिट्टी ढहने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपनी बकरियों का प्रयास कर रहा था, लेकिन हादसे में उसकी ही जान चली गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
धौलपुर जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की जान चली गई। नादनपुर थाना क्षेत्र के तिलऊआ गांव में बकरियां चराने गए 50 वर्षीय बिज्जो कश्यप की मिट्टी की ढाय के नीचे दबने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।
बकरियों को बचाने की कोशिश में गई जान
मृतक बिज्जो पुत्र टिन्नू कश्यप रोज की तरह मंगलवार को भी अपनी बकरियों को चराने तिलऊआ गांव के पास बहने वाली नदी किनारे गया था। इस दौरान कुछ बकरियां नजदीक की एक पुरानी मिट्टी खदान की ओर चली गईं। बकरियों को वापस लाने के लिए जब वह खदान के किनारे पहुंचा, तभी अचानक खदान की ढाय भरभरा कर उस पर गिर पड़ी। देखते ही देखते बिज्जो मिट्टी में दब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Jalore: एक राज छिपाने को पत्नी ने प्रेमी संग मिल पति की हत्या की, खुदकुशी का दिया था रूप; इसलिए कबूला जुर्म
Trending Videos
ग्रामीणों ने बचाने की की कोशिश, पर नहीं बची जान
घटना के वक्त मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और बिज्जो को मिट्टी से बाहर निकाला। उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए धौलपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच
हादसे की जानकारी मिलते ही नादनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया और परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बिज्जो के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
यह भी पढ़ें- Hanumangarh News: गोगामेड़ी समाधि स्थल पर फायरिंग की नाकाम कोशिश, पुलिस को हरियाणा कनेक्शन की आशंका
वहीं, बिज्जो की असमय और अप्रत्याशित मौत से पूरे तिलऊआ गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, बिज्जो मेहनतकश और शांत स्वभाव का व्यक्ति था। उसकी मृत्यु से गांव ने एक जिम्मेदार और सज्जन व्यक्ति को खो दिया है। फिलहाल पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि खदान किसकी थी, और क्या हादसे में कोई लापरवाही या अवैध खनन जिम्मेदार तो नहीं।