{"_id":"6842b97a8d6a1781d70b5167","slug":"dholpur-news-molestation-assault-case-of-girl-student-main-accused-sentenced-to-3-years-rigorous-imprisonment-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: छात्रा से छेड़छाड़-मारपीट मामले में दो आरोपियों को सजा, मुख्य आरोपी को तीन साल का कठोर कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: छात्रा से छेड़छाड़-मारपीट मामले में दो आरोपियों को सजा, मुख्य आरोपी को तीन साल का कठोर कारावास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 06 Jun 2025 03:18 PM IST
विज्ञापन
सार
Dholpur News: धौलपुर में छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट मामले में पॉक्सो कोर्ट ने दो आरोपियों को सजा सुनाई है और अर्थदंड भी लगाया है। कोर्ट ने मुख्य आरोपी को तीन साल के कठोर कारावास की सजा दी है।
पॉक्सो कोर्ट धौलपुर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एक संवेदनशील मामले में धौलपुर जिले की विशेष न्यायालय पॉक्सो कोर्ट ने 16 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट के दोषियों को सजा सुनाई है। अदालत ने शुक्रवार को दिए अपने फैसले में मुख्य आरोपी जमीर उर्फ भईये को तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए दस हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया। वहीं, दूसरे आरोपी जमील को तीन माह के साधारण कारावास और चार हजार रुपये के अर्थदंड की सजा दी गई है।
Trending Videos
सड़क पर रोककर की थी छेड़छाड़, मंदिर में छिपी छात्रा
विशेष लोक अभियोजक संतोष मिश्रा ने बताया कि यह मामला सात दिसंबर 2022 को महिला थाना धौलपुर में दर्ज हुआ था। परिवादी ने पुलिस को बताया था कि उसकी 16 वर्षीय भतीजी चार अप्रैल 2022 को स्कूल जा रही थी, तभी आरएसी रोड पर आरोपी जमीर उर्फ भईये ने उसे जबरन रोक लिया और हाथ पकड़कर बाइक पर बैठाने की कोशिश की। छात्रा किसी तरह उससे छूटकर पास के मंदिर में छिप गई और फिर डरी-सहमी स्कूल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Tonk News: किरोड़ी के छापों पर पायलट ने किया तीखा वार, बोले- अपनों को ही बेनकाब कर रहे हैं मंत्री
आरोपी करता था लगातार परेशान, परिजनों से की थी शिकायत
पीड़िता ने आरोपी की लगातार अश्लील हरकतों और छेड़छाड़ से परेशान होकर यह बात अपने परिजनों को बताई थी। जब परिजन शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे तो उसके पिता जमील ने परिजनों से मारपीट कर दी। इसके बाद परिजनों ने महिला थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी जमीर और जमील को गिरफ्तार किया और पॉक्सो न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की। दोनों आरोपी बाद में जमानत पर रिहा हुए थे।
15 गवाहों के बयान और सबूतों के आधार पर दोष सिद्ध
मामले की सुनवाई के दौरान लोक अभियोजक संतोष मिश्रा ने अदालत के समक्ष 15 गवाहों के बयान दर्ज कराए और घटनास्थल से जुड़े सभी सबूत प्रस्तुत किए। मजबूत दलीलों और सबूतों के आधार पर विशेष न्यायाधीश राजकुमार ने दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
यह भी पढ़ें- Jaipur News: श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक का निधन, संघ शक्ति भवन में अंतिम दर्शन के लिए रखी पार्थिव देह
पीड़िता को मिलेगा एक लाख रुपये का मुआवजा
कोर्ट ने पीड़िता को न्याय दिलाने के साथ-साथ पीड़ित प्रतिकार योजना के तहत एक लाख रुपये की सहायता राशि देने का भी आदेश दिया है। इस फैसले से पीड़िता और उसके परिवार को न्याय की उम्मीदों को बल मिला है।