सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Dholpur News: One criminal arrested in encounter between Lukka gang and police

Dholpur News: लुक्का गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, लुक्का छह साथियों के साथ फरार, एक बदमाश गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 10 May 2024 05:51 PM IST
विज्ञापन
सार

मुठभेड़ के बाद डकैत लुक्का के साथ फरार उसके साथियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस हर तरह के प्रयास कर रही है। एसपी ने उनकी जानकारी देने वाले को इनाम देने की घोषणा की है।

Dholpur News: One criminal arrested in encounter between Lukka gang and police
धौलपुर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

धौलपुर के दिहौली थाना इलाके के जुगईपुरा में कुख्यात डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का की गैंग से गुरुवार रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में करीब 100 राउंड फायरिंग के बाद पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं डकैत लुक्का सहित छह बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

Trending Videos


थाना प्रभारी परमजीत पटेल ने बताया कि कांस्टेबल अमित शर्मा को सूचना मिली थी कि डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का अपनी गैंग के आधा दर्जन साथियों के साथ जोगाईपुरा गांव में आया हुआ है। सूचना पर थाने की पुलिस के साथ डीएसटी टीम ने मौके पर पहुंचकर डकैत की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर डकैत लुक्का और उसके साथियों ने करीब 60 राउंड फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डकैत की ओर से हुई फायरिंग के दौरान पुलिस ने बचाव में 45 राउंड फायरिंग की। दोनों ओर से हुई फायरिंग के बाद डकैत लुक्का के साथ मौजूद उसके साथी सतीश उम्र 23 साल पुत्र मुंशीलाल गुर्जर निवासी जुगईपुरा को पकड़ लिया गया। मुठभेड़ के दौरान डकैत लुक्का अपने साथी तहसीला निवासी मोरोली, हनुमान दास निवासी तिघरा, सोनू निवासी अतिराज का पूरा, सोनू पंडित निवासी सादिकपुर और विष्णु उर्फ भगत निवासी करका खेरली के साथ भागने में कामयाब हो गया। 

मुठभेड़ के बाद फरार हुए डकैत गिरोह की तलाश में पुलिस की टीम रवाना की गई है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर एसपी ने सूचना देने वाले का नाम गुप्त रख उसे पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed