{"_id":"65e309519668464eb90909ad","slug":"dholpur-news-opium-cultivation-worth-crores-caught-by-police-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: करोड़ों की अफीम की खेती को पुलिस ने पकड़ा, सरसों की खेती के बीच उगाई जा रही थी अफीम फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: करोड़ों की अफीम की खेती को पुलिस ने पकड़ा, सरसों की खेती के बीच उगाई जा रही थी अफीम फसल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 02 Mar 2024 04:41 PM IST
विज्ञापन
सार
धौलपुर में करोड़ों की अफीम की खेती को पुलिस ने पकड़ा है। सरसों की खेती के बीच अफीम की फसल उगाई जा रही थी।
अफीम खेती
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
धौलपुर में आंगई थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी छुपे हो रही अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। थाना क्षेत्र के रामबख्श का पूरा गांव के जंगलों में सिवायचक भूमि पर मिली अफीम की खेती के बाद पुलिस ने सभी पेड़ को जब्त किया है, जिनका वजन करीब 2,940 किलो है। इसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये में बताई जा रही है। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर आंगई थाना प्रभारी रामावतार मीना द्वारा की गई कार्रवाई जिले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है।
Trending Videos
ग्रामीणों के मुताबिक, रात को भारी संख्या में पुलिस गांव में पहुंच गई थी। जहां सरसों के खेतों के बीच सिवाइचाक भूमि पर अफीम की खेती पकड़ी गई। बड़ी मात्रा में अफीम खेती मिलने पर पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी गई, जिस पर अलग-अलग जगह से पहुंचे अधिकारियों की देखरेख में रात भर पेड़ों की कटाई की गई। पेड़ों को काटने के बाद प्रशासन और पुलिस के उच्च अधिकारियों की देखरेख में होना सील पैक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस द्वारा करीब 2,900 किलो के अफीम के पेड़ जब्त किए गए हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। पेड़ों को जब्त करने के साथ पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई जारी है।
सरकारी भूमि पर हो रही थी खेती
ग्रामीणों के मुताबिक, रामवृक्ष का पूरा गांव के जंगलों में करीब 14 हेक्टेयर गैर मुमकिन सिवायचक भूमि पर अफीम की खेती पकड़ी गई है, जिसके चारों ओर सरसों की फसल खड़ी हुई थी। थाना प्रभारी राम अवतार मीणा को मिली सूचना के बाद अफीम की खेती का पर्दाफाश किया गया है।
आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस
देर रात को की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अफीम के पेड़ों को काटकर जब्त कर लिया है। पुलिस को सरकारी भूमि पर अफीम की खेती मिली है, जिसको लेकर खेती करने वाले आरोपी की पहचान की जा रही है। थाना प्रभारी राम अवतार ने बताया, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।