{"_id":"6782a09194f2a6a04b0762d7","slug":"dholpur-news-panther-dies-in-fight-with-tiger-body-found-in-the-forest-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: टाइगर से लड़ाई में पैंथर की मौत, जंगल में मिला शव, वन विभाग ने पोस्टमार्टम कर किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: टाइगर से लड़ाई में पैंथर की मौत, जंगल में मिला शव, वन विभाग ने पोस्टमार्टम कर किया अंतिम संस्कार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
सार
धौलपुर जिले के सरमथुरा वन क्षेत्र में खुशहालपुर गांव के पास जंगल में एक पैंथर का शव मिलने से वन विभाग में हलचल मच गई। प्रारंभिक जांच में टाइगर और पैंथर की जबरदस्त लड़ाई में पैंथर की मौत का मामला सामने आया है।
जंगल में किया गया पैंथर का अंतिम संस्कार।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले के सरमथुरा वन क्षेत्र में खुशहालपुर गांव के नजदीक जंगल में पैंथर का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। नाले के पास टाइगर और पैंथर की लड़ाई की बात निकल सामने आई। वन विभाग की टीम ने पैंथर के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
Trending Videos
रेंजर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि वन विभाग की टीम सरमथुरा वन क्षेत्र में गस्त कर रही थी। गस्त के दौरान खुशहालपुर गांव के नजदीक जंगल मे पैंथर का शव मिला है। उन्होंने बताया घटनास्थल का बारीकी से मौका मुआयना किया गया। प्रथम दृष्टया वन विभाग की टीम को मौके पर टाइगर और पैंथर की लड़ाई के सबूत मिले हैं। टाइगर और पैंथर के पंजों से अनुमान लगाया गया है। दोनों की जंगल में जबरदस्त लड़ाई हुई है। लड़ाई के दौरान नर पैंथर की मौत होना सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया वन क्षेत्र में टाइगर और पैंथरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस वजह से आए दिन जानवरों में फाइट भी होती रहती है। इससे पूर्व भी इस तरह के मामले जंगल में देखे गए हैं। वन विभाग की टीम ने मृतक नर पैंथर का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। पोस्टमार्टम करने के बाद उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की स्पष्ट पुष्टि की जाएगी।
टाइगर और पैंथरों का बढ़ रहा कुनबा
टाइगर और पैंथरों का कुनबा जिले के जंगल क्षेत्र में लगातार बढ़ता जा रहा है। वन विभाग से मिली जानकारी में टाइगरों की संख्या करीब 6 से 8 हो चुकी है। वही पैंथर एक दर्जन से अधिक वन क्षेत्र में पाए जाते हैं। सरकार ने हाल ही में करौली धौलपुर को सेंचुरी एरिया भी घोषित किया है। जंगली जानवरों का कुनबा बढ़ने से पर्यटकों में भी खुशी की लहर देखी जा रही है। लेकिन शनिवार को एक पैंथर की मौत होना वन्य जीव प्रेमियों के लिए दुखद खबर मानी जा रही है।