{"_id":"662cde8ce07d0afac60a6e1d","slug":"dholpur-news-police-arrested-history-sheeter-sitaram-gurjar-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: इनामी हिस्ट्रीशीटर सीताराम गुर्जर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बदमाश पर दर्ज हैं एक दर्जन मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: इनामी हिस्ट्रीशीटर सीताराम गुर्जर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बदमाश पर दर्ज हैं एक दर्जन मामले
Sat, 27 Apr 2024 04:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 27 Apr 2024 04:46 PM IST
सार
पुलिस ने बदमाश को गोठिया पूरा और भगतपुरा के रास्ते से गिरफ्तार किया है। बदमाश के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, नकबजनी, चोरी, रंगदारी, डकैती, राज कार्य में बाधा और पुलिस के साथ मुठभेड़ के करीब एक दर्जन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसई डांग थाना पुलिस ने 25 हजार के इनामी आदतन अपराधी और हिस्ट्री शीटर सीताराम गुर्जर को गिरफ्तार किया है। बदमाश विगत लंबे समय से पुलिस को गुमराह कर फरार चल रहा था। पुलिस ने बदमाश को गोठिया पूरा और भगतपुरा के रास्ते से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी घनश्याम सिंह ने बताया आईजी भरतपुर रेंज राहुल प्रकाश और पुलिस अधीक्षक धौलपुर सुमित मेहरडा के निर्देश में वांछित अपराधी और बदमाशों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया 26 अप्रैल को पुलिस थाने के कांस्टेबल बालेंद्र कुमार को जरिए मुखबिर गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि 25 हजार का इनामी बदमाश 49 वर्षीय सीताराम गुर्जर पुत्र भोगीराम गुर्जर निवासी मुरहन का पूरा कोठियापुरा से भगतपुरा की तरफ पैदल जा रहा है। उन्होंने बताया पुलिस थाने से टीम का गठन कर मौके पर कार्रवाई करने के लिए भेजा गया। भगतपुरा चौराहे के पास बदमाश सीताराम गुर्जर को दबोच लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया बदमाश के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, नकबजनी, चोरी, रंगदारी, डकैती, राज कार्य में बाधा और पुलिस के साथ मुठभेड़ के करीब एक दर्जन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। बदमाश को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। अनुसंधान में बड़ी वारदात के मामले खुल सकते हैं।