Dholpur News: फाइनेंस कर्मियों से 40 लाख से अधिक की लूट मामलों का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
Dholpur News: पुलिस ने बताया कि अब तक गिरोह ने नकदी और इलेक्ट्रॉनिक्स सहित कुल 40 लाख रुपये की लूट स्वीकार की है। फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और संभावना जताई जा रही है कि और भी वारदातों का खुलासा हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर जिले में पिछले कुछ समय से फाइनेंस कर्मियों को निशाना बनाकर की जा रही लगातार लूट की वारदातों का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने एक दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम दिया और 40 लाख से अधिक की लूट को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
विशेष टीम की कार्रवाई से सफलता
जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने प्रेसवार्ता में बताया कि कंचनपुर, कोलारी और सैंपऊ थाना क्षेत्र में बीते महीनों से फाइनेंस कंपनियों से जुड़े कर्मचारियों पर लूट की घटनाएं सामने आ रही थीं। इन मामलों को सुलझाने के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीम की कार्रवाई में 19 वर्षीय गौरव गुर्जर निवासी चंद्रपुरा थाना कोलारी, 19 वर्षीय राहुल निवासी औरंगाबाद थाना कोलारी, 24 वर्षीय योगेश निवासी चंदेपूरा थाना कोलारी और विवेक निवासी बड़पुरा थाना सैंपऊ को गिरफ्तार किया गया।
गिरोह का तरीका और शामिल अन्य आरोपी
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्य मुख्य रूप से फाइनेंस कंपनियों के कलेक्शन एजेंट्स को निशाना बनाते थे। उनका मानना था कि फाइनेंस कर्मियों के पास नकदी आसानी से मिल जाती है और इसके बाद आगे कोई परेशानी नहीं होगी। लूट की वारदातों में अनिल गुर्जर, लवकुश जाटव, आशीष, नीरज और अजय गुर्जर (निवासी ठेकुली) का भी सहयोग बताया गया है, जो फिलहाल फरार हैं। गिरोह का तरीका यह था कि दो लोग पहले रेकी करते और फिर सुनसान या अंधेरे जगह पर कर्मियों को रोककर नकदी लूट लेते।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: गरबा महोत्सव में प्रवेश के लिए तिलक और आधार कार्ड अनिवार्य, पारंपरिक परिधान पहनना होगा जरूरी
कई कंपनियों पर किया हमला
गिरोह ने विशेष रूप से कोलारी, कंचनपुर और सैंपऊ क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनियों को निशाना बनाया। इनमें आगरा जिले के खेरागढ़ स्थित स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस, मिडलाइट थाना बाड़ी, और सैंपऊ की भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी शामिल रहे। भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मियों से सबसे ज्यादा वारदातें की गईं। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह ने कोलारी थाना क्षेत्र में 11, कंचनपुर में 3 और सैंपऊ में करीब आधा दर्जन वारदातों को अंजाम दिया।
नकदी और सामान की बड़ी बरामदगी की उम्मीद
एसपी सांगवान ने बताया कि अब तक गिरोह ने नकदी और इलेक्ट्रॉनिक्स सहित कुल 40 लाख रुपये की लूट स्वीकार की है। फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और संभावना जताई जा रही है कि और भी वारदातों का खुलासा हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Dholpur News: अंधविश्वास का खौफनाक खेल, महिला पर भूत का साया बताकर भोपा ने कोड़ों से पीटा, आरोपी गिरफ्तार
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.