सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Dholpur News Three accused who bought stolen goods from railway loco shed arrested

Dholpur News: रेलवे लोको शेड के चोरी के माल को खरीदने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, चोर अभी तक फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 21 Feb 2024 05:02 PM IST
विज्ञापन
सार

रेलवे लोको शेड के चोरी के माल को खरीदने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, चोर अभी तक फरार हैं।

Dholpur News Three accused who bought stolen goods from railway loco shed arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

धौलपुर में 17 फरवरी को रेलवे की लोको शेड से हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले का रेलवे आरपीएफ ने पर्दाफाश किया है। चोरी का माल खरीदने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया है, चोर अभी तक फरार हैं। आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

Trending Videos


रेलवे थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि रेलवे के लोको शेड से कुछ चोर लाखों रुपये की लोहे की कमानी और स्प्रिंग को चुराकर ले गए थे, जिसको लेकर रेलवे के उच्च अधिकारियों ने कई टीमों का गठन कर मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि आरपीएफ थाना धौलपुर की टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए मामले का खुलासा कर दिया है, जिसमें पुलिस ने चोरी का माल खरीदने के आरोप में जानकी प्रसाद अग्रवाल (60) पुत्र गोकुल चंद निवासी कायस्थ पाड़ा, रवि (32) पुत्र जानकी प्रसाद अग्रवाल निवासी कायस्थपाड़ा और रामावतार (43) पुत्र बंगाली निवासी बरैठा मनियां को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि लोको शेड से चोरी करने के दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया, आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, माल खरीदने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर रेलवे पुलिस पूछताछ कर रही है।

चोरी का खरीदा गया माल भी किया बरामद
रेलवे आरपीएफ पुलिस ने चोरों से चोरी का माल खरीदने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कमानी स्प्रिंग एवं अन्य सामान को बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में चोर एवं माल खरीदने वाले आरोपियों में साठगाठ निकलकर सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed