सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Dholpur News: Three miscreants shot the young man

Dholpur: बाबू का पूरा गांव में बदमाशों ने युवक को घेरकर मारी गोली; हमलावर फरार, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 27 Apr 2024 08:25 PM IST
विज्ञापन
सार

गन शॉट जांघ में फंसा होने की वजह से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। 

Dholpur News: Three miscreants shot the young man
अस्पताल में भर्ती युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पुरानी दुश्मनी को लेकर बसेड़ी थाना क्षेत्र के बाबू का पूरा गांव में एक युवक को तीन लोगों ने घेरकर मारपीट कर गोली मार दी। घायल हुए युवक को परिजनों ने बाड़ी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। गन शॉट जांघ में फंसा होने की वजह से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में घायल का उपचार किया जा रहा है।

Trending Videos


जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल 25 वर्षीय धीरज पुत्र धांधू परमार निवासी बाबू का पुरा ने बताया कि शनिवार को वह गांव के बाहर खड़ा हुआ था। इसी दौरान पड़ोसी गांव के तीन युवक घात लगाकर पहुंच गए। आरोपियों ने लाठी डंडों से जमीन पर पटक कर मारपीट कर दी। इसके बाद जांघ में गोली मारकर आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग की आवाज से लोगों में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीण पहुंच गए। परिजनों ने घायल धीरज को बाड़ी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। गन शॉट जांघ में फंसा होने की वजह से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। 

घटना को लेकर बसेड़ी पुलिस थाने के एएसआई फतेह सिंह ने बताया दो पक्षों में पुरानी दुश्मनी को लेकर मारपीट हुई थी। मारपीट में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग की है। जिसमें गोली लगने से एक युवक घायल हुआ है। घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया अभी तक घायल पक्ष की ओर से रिपोर्ट नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed