{"_id":"660590f5490cad8860035350","slug":"dholpur-news-three-rewarded-gravel-mafia-who-attacked-police-arrested-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: बजरी माफिया पर कार्रवाई; इनामी तीन बदमाश गिरफ्तार, पुलिस पर पथराव करने के मामले में थे फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: बजरी माफिया पर कार्रवाई; इनामी तीन बदमाश गिरफ्तार, पुलिस पर पथराव करने के मामले में थे फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 28 Mar 2024 09:17 PM IST
विज्ञापन
सार
तीनों बदमाश प्रतिबंधित चंबल बजरी के धंधे में विगत लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। अनुसंधान के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी ठिकाने बदलकर पुलिस को गुमराह कर लगातार फरार चल रहे थे।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कोतवाली थाना पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कामयाबी हासिल की। पुलिस पर पथराव कर बजरी से भरे हुए ट्रैक्टर ट्राली छुड़ाने के मामले में फरार चल रहे 15-15 हजार के इनामी तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
Trending Videos
कोतवाली थाना प्रभारी प्रभ्रेंद्र कुमार रावत ने बताया आईजी भरतपुर रेंज राहुल प्रकाश और धौलपुर पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा के निर्देश में जिलेभर में वांछित अपराधी और बदमाशों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। धर पकड़ अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस लगातार कार्रवाई कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया सूचना प्राप्त हुई कि 15-15 हजार के इनामी बदमाश 25 वर्षीय राजकुमार पुत्र जगदीश गुर्जर निवासी चौकी पूरा, 27 वर्षीय बृजेश गुर्जर पुत्र नरोत्तम गुर्जर निवासी बडापुरा एवं 21 वर्षीय दिलीप गुर्जर पुत्र दीवान सिंह गुर्जर निवासी देवगढ़ जिला मुरैना जीटी रोड पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं।
सूचना पर थाना हाजा से पुलिस टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की निशान देई पर सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को दबोच लिया है। बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। तीनों बदमाश सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रतिबंधित चंबल बजरी के धंधे में विगत लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। अनुसंधान के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस पर किया था पथराव, ट्रैक्टर ट्राली छुड़ाकर हुए थे फरार
थाना प्रभारी प्रवेंद्र कुमार रावत ने बताया 21 नवंबर 2022 को स्थानीय पुलिस बजरी माफिया के खिलाफ थाना इलाके में वॉटर वर्क चौराहे के पास कार्रवाई करने गई थी। पुलिस ने कार्रवाई कर बजरी से भरे हुए ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया था। लेकिन बदमाश राजकुमार, बृजेश और दिलीप गुर्जर अपने साथियों को लेकर मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने पुलिस टीम पर पथराव कर हमला किया था। ट्रैक्टर ट्राली को भी छुड़ाकर ले गए थे। थाना प्रभारी ने बताया तत्कालीन समय पर नामजद आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 336, 353, 379 आईपीसी 29/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 41 42 फारेस्ट एक्ट में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया था।
ठिकाने बदलकर पुलिस को कर रहे थे गुमराह
थाना प्रभारी प्रवेंद्र कुमार रावत ने बताया तीनों बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर धौलपुर पुलिस द्वारा 15-15 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। लेकिन आरोपी ठिकाने बदलकर पुलिस को गुमराह कर लगातार फरार चल रहे थे। गुरुवार को कोतवाली थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा मिली सटीक सूचना पर तीनों आरोपियों को दबोच लिया है। थाना प्रभारी ने बताया वांछित अपराधी और बदमाशों की धर पकड़ के लिए पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।