सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Dholpur News: Two bik, e riders died due to collision with an unknown vehicle, bodies found 20 meters away

Dholpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, गाड़ी से 20 मीटर दूर मिले शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 07 Apr 2025 11:18 AM IST
विज्ञापन
सार

जिले के सैपऊ कस्बे में आज सुबह अंडरपास पुल के ऊपर किसी अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों के बैग में मिले सामान से लग रहा है कि दोनों युवक फोटोग्राफर हैं।

Dholpur News: Two bik, e riders died due to collision with an unknown vehicle, bodies found 20 meters away
मौके पर तफ्तीश करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आज तड़के एनएच 123 स्थिति सैपऊ कस्बे के अंडरपास पुल के ऊपर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक सैपऊ कस्बे में अंडरपास पुल के ऊपर तड़के करीब 3:00 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना कंट्रोल रूम से मिलने के बाद सीओ अनूप कुमार एवं थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए और बाइक समेत दोनों शवों को करीब 20 मीटर की दूरी से कब्जे में लिया। हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है और सड़क पर काफी दूरी तक खून बहता मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sirohi News: बीस दिन पहले युवक की हत्या करके फरार हुआ आरोपी पुलिस हिरासत में, एक किशोर भी निरुद्ध

पुलिस ने दोनों डेड बॉडी को कब्जे में लेकर सैपऊ राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया है। दोनों मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। सीओ अनूप कुमार ने बताया दुर्घटना काफी भीषण हुई है, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। मृतकों की पहचान सुनिश्चित होने के बाद दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

एएसआई अजय सिंह ने बताया मृतकों के बैग से वीडियो, फोटो कैमरा समेत फोटोग्राफी के अन्य उपकरण मिले हैं, जिससे दोनों फोटोग्राफर लग रहे हैं। वीडियो कैमरे में हिना मैरिज गार्डन के किसी फंक्शन के लेटेस्ट फुटेज मिले हैं। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed