{"_id":"6630c29886eb2ec6450e540e","slug":"dholpur-news-weapon-smuggler-with-a-reward-of-20-thousand-in-police-custody-arrested-with-illegal-weapons-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: बीस हजार का इनामी हथियार तस्कर पुलिस की हिरासत में, अवैध हथियारों के साथ किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: बीस हजार का इनामी हथियार तस्कर पुलिस की हिरासत में, अवैध हथियारों के साथ किया गिरफ्तार
Tue, 30 Apr 2024 03:36 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 30 Apr 2024 03:36 PM IST
सार
जिले की मनिया थाना पुलिस ने इनामी हथियार तस्कर और उसके साथी को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। अब पुलिस दोनों से पूछताछ करके और भी मामलों के बारे में पता कर रही है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनिया थाना पुलिस ने सोमवार शाम को मुखबिर की सूचना पर 20000 के इनामी बदमाश एवं हथियार तस्कर नारायण सिंह एवं उसके साथी को खेरली रपट से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से हथियार बरामद कर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
मनिया थाना प्रभारी देवेश कुमार ने बताया आईजी भरतपुर रेंज राहुल प्रकाश एवं धौलपुर पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा के निर्देशन में अवैध गतिविधि एवं हथियार तस्करी की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली थी कि एक हथियार तस्कर थाना इलाके में खेरली रपट के पास हथियार बेचने की फिराक में घूम रहा है। इस पर पुलिस टीम ने खेरली रपट पहुंचकर सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर हथियार तस्कर 48 वर्षीय नारायण सिंह एवं उसके साथी मोहर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक देसी तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। अनुसंधान में हथियार तस्करी के बड़े मामले खुल सकते हैं। पकड़े गए तस्कर पर बीस हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी देवेश कुमार ने बताया कि 17 मार्च 2024 को मनिया थाना पुलिस ने हथियार तस्कर नारायण सिंह की झोपड़ी में संचालित हो रही हथियार बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा था और भारी तादाद में हथियारों का जखीरा बरामद किया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हथियार तस्कर इंद्रपाल और नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर तत्कालीन समय पर जेल भेजा था लेकिन मुख्य हथियार तस्कर नारायण सिंह पुलिस को चकमा देकर खेतों में फरार हो गया था।
विज्ञापन