{"_id":"65d0d966132940072d064c99","slug":"dholpur-news-welding-mechanic-falls-from-under-construction-chambal-lift-project-dies-on-the-spot-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: निर्माणाधीन चंबल लिफ्ट परियोजना के प्रोजेक्ट से बेल्डिंग मैकेनिक गिरा, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: निर्माणाधीन चंबल लिफ्ट परियोजना के प्रोजेक्ट से बेल्डिंग मैकेनिक गिरा, मौके पर मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 17 Feb 2024 09:36 PM IST
विज्ञापन
सार
धौलपुर जिले में निर्माणाधीन चंबल लिफ्ट परियोजना के प्रोजेक्ट से बेल्डिंग मैकेनिक गिर गया। मैकेनिक से गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक मैकेनिक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
धौलपुर में राजाखेड़ा के लिए बनाई जा रही चंबल लिफ्ट परियोजना में काम करते वक्त एक मजदूर इंटकबेल में गिर गया। बेल्डिंग करते वक्त इंटकबेल में 32 मीटर गहराई में गिरने से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया है।
Trending Videos
घटना को लेकर मौके पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि सागरपाड़ा मोहल्ले का रहने वाला युवक आसिफ (30) पुत्र जमील राजाखेड़ा के लिए बनाई जा रही लिफ्ट परियोजना में इंटकबेल में ऊपर की तरफ बेल्डिंग का काम कर रहा था। तभी अचानक काम करते वक्त युवक 32 मीटर ऊंचाई से नीचे जा गिरा। ऊंचाई से गिरने की वजह से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से मौके पर काम कर रहे अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोजेक्ट के अधिकारियों ने घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना को लेकर थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया, चंबल प्रोजेक्ट पर गिरने से एक मैकेनिक की मौत हुई है। डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल रखवा दिया है। परिजनों की मौजूदगी में मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। परिजनों द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हादसे के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।
सुरक्षा के नहीं थे उपकरण
पूरे हादसे में निर्माण करा रही कार्यकारी एजेंसी की गैर जिम्मेदारी सामने आई है। चंबल लिफ्ट प्रोजेक्ट पर काम कर रहे मजदूर सुरक्षा उपकरणों का उपयोग नहीं कर रहे हैं। हादसे का शिकार हुआ मैकेनिक भी सेफ्टी बेल्ट नहीं लगाए हुए था, जिस वजह से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कार्यकारी एजेंसी की लापरवाही सामने आई है।
परिजनों में पसरा मातम
हादसे में मैकेनिक आसिफ की मौत हो जाने से परिजनों में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। जिला अस्पताल की मोर्चरी पर परिजन और रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई है। परिजनों के मुताबिक, परिवार में अकेला कमाने वाला आसिफ था। घटना के बाद परिजन कार्यकारी एजेंसी से उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।