{"_id":"662531f94d6d5ef78d08c1ee","slug":"dholpur-news-youth-dies-after-being-hit-by-train-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, हादसा या आत्महत्या को लेकर जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, हादसा या आत्महत्या को लेकर जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 21 Apr 2024 09:04 PM IST
विज्ञापन
सार
दाऊदयाल परिजनों से धौलपुर की कहकर बाइक से रवाना हुआ था। शाम के वक्त पुलिस ने सूचना दी कि दाऊदयाल की डेड बॉडी तोर गांव स्थित रेलवे ट्रेक पर पड़ी है।
दाऊदयाल का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सदर थाना क्षेत्र के तोर गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 साल के युवक की मौत हो गई। घटना को देख स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले से सदर थाना पुलिस को अवगत कराया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
Trending Videos
मृतक की पहचान 25 वर्षीय दाऊ दयाल शर्मा पुत्र केदारनाथ शर्मा निवासी जारौली गांव थाना इलाका कोलारी के रूप में हुई है। मृतक के परिजन लोकेंद्र शर्मा ने बताया दाऊदयाल रविवार सुबह परिजनों से धौलपुर की कहकर बाइक से रवाना हुआ था। शाम के वक्त पुलिस ने सूचना दी कि दाऊदयाल की डेड बॉडी तोर गांव स्थित रेलवे ट्रेक पर पड़ी है। युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मुर्दाघर पहुंचाया। पुलिस की सूचना पाकर परिजन मुर्दाघर पहुंच गए। दाऊदयाल का शव देख परिजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करा दिया है। घटना को लेकर सदर थाना प्रभारी राम नरेश मीणा ने बताया ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक ने सुसाइड की है या हादसा है, इसका खुलासा जांच के बाद हो सकेगा।
आत्महत्या की आशंका
परिजनों से मिली जानकारी में दाऊ दयाल का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। परिजनों से विवाद होने के बाद युवक गुस्से में बाइक को उठाकर धौलपुर रवाना हो रहा था। इस दौरान युवक को परिजनों ने रोकने का भी प्रयास किया था। लेकिन जरूरी काम होने की बात कह कर चला गया और रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली।